फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accused of murder was seen loading a pistol at a birthday party in Samastipur, video went viral

Bihar News: बर्थडे पार्टी में पिस्तौल में गोली भरते दिखा हत्याकांड का आरोपी; पुलिस ने कहा- जल्द होगा गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Sep 2023 02:26 PM IST
सार

Bihar Crime: रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Accused of murder was seen loading a pistol at a birthday party in Samastipur, video went viral
पिस्तौल में गोली भरता हुआ शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर के रोसड़ा में अवैध हथियार का प्रदर्शन एक तरह से फैशन बनता जा रहा है। ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद अरुण महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी बबलू सिंह दिखाई दे रहा है। उसके साथ मंटून दास नामक एक शख्स देसी पिस्तौल हाथ में लिए दिख रहा है। वीडियो रोसड़ा बाजार में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी विनय तिवारी ने रोसड़ा पुलिस को उसका सत्यापन कर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने को कहा है। उधर, रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि इस मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोसड़ा शहर में गत सप्ताह जन्मदिन की एक पार्टी थी। उस पार्टी में रोसड़ा का बबलू सिंह नामक व्यक्ति शामिल होने के लिए आया था। वायरल वीडियो में वह पार्टी के दौरान स्टेज पर पिस्तौल में गोली भरते हुए दिख रहा है। वह मंच से नीचे भी आता है और दोबारा हाथ में पिस्तौल लेकर मंच पर चढ़ जाता है। जिस समय वह हथियार में गोली भर रहा होता है, उस समय भोजपुरी गीत ‘ये मुखिया जी’ चलता रहता है। इसी दौरान चोरी छिपे किसी व्यक्ति ने बबलू सिंह का हथियार के साथ वीडियो बना लिया जाता था। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पत्रकार विकास हत्याकांड में भी सजायाफ्ता है बबलू, अभी बेल पर
जानकारी के मुताबिक, बबलू सिंह रोसड़ा के पत्रकार विकास कुमार सिंह हत्याकांड में आरोपी था। स्थानीय कोर्ट से उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। अभी वह बेल पर है। वहीं, गत पखवाड़ा हुई रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो की हत्या में भी यह आरोपी है। बबलू सिंह का हथियार के साथ वीडियो सामने आने के बाद रोसड़ा पुलिस भी हरकत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed