फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Absconding cousin of JDU MLA Aman Bhushan Hazari arrested in liquor case in Darbhanga

Bihar: शराब मामले में फरार JDU विधायक का चचेरा भाई गिरफ्तार, MLA ने आरोपी से कोई नाता होने से किया था इनकार

Fri, 16 Jun 2023 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Jun 2023 08:09 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रकाश भूषण हजारी बहुत दिनों से शराब के धंधे में लिप्त था। 2019 में शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था। उस वक्त भी जांच में प्रकाश भूषण हजारी का नाम सामने आया था। लेकिन पुख्ता सबूत न होने के कारण उस वक्त करवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Absconding cousin of JDU MLA Aman Bhushan Hazari arrested in liquor case in Darbhanga
आरोपी प्रकाश भूषण हजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रकाश भूषण हजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रकाश भूषण कुशेश्वरस्थान के जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरा भाई है। दरअसल, छह अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश भूषण हजारी के रामपुर रौता स्थित वाटर प्लांट पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब को बरामद किया था। उसके बाद से वह शराब मामले में फरार चल रहा था। वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रकाश कुशेश्वरस्थान बाजार में घूम रहा है। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि, जदयू विधायक अमन भूषण हजारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि उनका चचेरे भाई से कोई संबंध नहीं है। उनके चाचा 40 साल पहले पैतृक संपत्ति का बंटवारा कर अलग हो गए थे। चचेरे भाई अथवा उसके कारोबार से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। छापेमारी के दौरान पुलिस को उस वक्त मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला था। इस मामले में पुलिस लगातार प्रकाश के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

 
वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो प्रकाश भूषण हजारी बहुत दिनों से शराब के धंधे में लिप्त था। 2019 में शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था। उस वक्त भी जांच में प्रकाश भूषण हजारी का नाम सामने आया था। लेकिन पुख्ता सबूत न होने के कारण उस वक्त करवाई नहीं हो सकी। इस बीच प्रकाश ने अपने घर के बगल में वाटर प्लांट लगाया था। उसकी आड़ में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा था। इसकी भनक लगने पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वाटर प्लांट से 180 ML की 960 विदेशी शराब की बोतलें पुलिस ने जब्त की थीं। वहीं, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed