फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man was beaten to death with a brick in Khagaria, body hidden in tin sheet

Bihar News: खगड़िया में युवक की ईंट से कूच कर हत्या, शव को टिन की चादर में छिपाया, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 May 2023 02:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 May 2023 02:59 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि सुबह संतोष गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस कांड के कारण और आरोपियों के बारे में पता कर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
A young man was beaten to death with a brick in Khagaria, body hidden in tin sheet
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के संतोष गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की हत्या कर शव को टिन के चादर में छुपा दिया गया था। शव को देखने पर ऐसा लगता है कि युवक के सिर को ईंट से कूच कर निर्ममता से हत्या की गई है। मृतक की पहचान संतोष गांव निवासी सुरेंद्र यादव के बेटे अविनाश यादव (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस, डीएसपी सुमित कुमार और एसपी अमितेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अविनाश यादव मंगलवार रात से लापता था। आज बुधवार सुबह उसका शव ईंट भट्ठे के पास मिला। जहां हत्यारों ने ईंट से सिर कूच कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव टिन के चादर में छुपा दिया। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने गांव के ही संजय यादव पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मृतक अविनाश यादव का फाइल फोटो

दरअसल, आठ महीने पहले पैक्स अध्यक्ष चंदन यादव की भी हत्या कर दी गई थी। उसे गोली मार दी गई थी। उस मामले में संजय यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय यादव को साक्ष्य के अभाव में मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को अविनाश यादव का शव मिलने से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी संजय यादव के घर को घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने खगड़िया-अलौली सड़क मार्ग को चार घंटों से जाम रखा है। उसके बाद डीएसपी सुमित कुमार और एसपी अमितेश कुमार भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि सुबह संतोष गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस कांड के कारण और आरोपियों के बारे में पता कर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभी स्थिति नियंत्रण में है, निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed