फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man danced by waving pistol on obscene song in Muzaffarpur, girl also waved weapon

Bihar: मुजफ्फरपुर में युवक ने अश्लील गाने पर पिस्टल में नोट डालकर किया डांस, लड़की ने भी लहराया हथियार

Sun, 07 May 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 May 2023 05:15 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र का युवक के हथियार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शादी समारोह के दौरान अश्लील गाने पर युवक हथियार लहराता देखा गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A young man danced by waving pistol on obscene song in Muzaffarpur, girl also waved weapon
साहेबगंज थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर ‘तमंचे पर डिस्को’ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हथियार लहराने का सिलसिला मुजफ्फरपुर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर एक शादी समारोह के दौरान अश्लील गाने पर हथियार लहराने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो तीन मिनट 27 सेकंड का है। इसमें सफेद रंग की शर्ट पहने युवक के हाथ में पिस्टल है। पिस्टल की नली में नोट डाला गया। डीजे वाली गाड़ी पर दो लड़कियां नाच रही हैं। युवक पिस्टल लड़की की ओर बढ़ाता है। लड़की भी पिस्टल ले लेती है। वह पिस्टल से नोट निकलकर अपने पास रखती है। फिर पिस्टल हाथ में लेकर नाचने लगती है। कुछ देर बाद वह पिस्टल युवक को लौटा देती है।
विज्ञापन



पिस्टल लहराता युवक

वीडियो के मुताबिक, इसके बाद युवक पिस्टल को तान कर हवा में लहराने लगता है। इस दौरान वह पिस्टल के साथ जमकर ठुमके लगाता है। नाच में कई युवक शामिल हैं। उनमें से एक युवक ने इस घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
young man waving pistol on obscene song Muzaffarpur, young man pistol waving dance Muzaffarpur
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed