फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna 20 year old girl committed suicide after due to theft in the house

घर में चोरी हुई तो 'अपराध बोध' में फ्लाईओवर से कूदी युवती, जानें पूरा मामला

Thu, 03 Dec 2020 04:23 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 03 Dec 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
patna 20 year old girl committed suicide after due to theft in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, गर्दनीथाना एरिया में रहने वाली एक युवती ने सोन भवन के सामने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवती के घर चोरी हो गई थी, जिसके चलते वह अपराध बोध में थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से युवती ने इतना खतरनाक कदम उठा लिया। 
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, एक दिसंबर को गर्दनीबाग थाना एरिया स्थित एक घर में चोरी हो गई थी। घटना के वक्त पीड़ित परिवार एक शादी में शामिल होने छपरा गया था, लेकिन उनकी बेटी श्वेतांगी घर पर ही थी। हालांकि, वारदात के दौरान वह पड़ोस में रहने वाली बुआ के घर गई हुई थी। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

खुद को चोरी का जिम्मेदार मानने लगी युवती

बताया जा रहा है कि घर में हुई चोरी के लिए श्वेतांगी खुद को जिम्मेदार मानने लगी और तनाव में रहने लगी। इसके बाद उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक, युवती गुरुवार (3 दिसंबर) दोपहर नए बने आर ब्लॉक फ्लाईओवर पर पहुंची और छलांग लगा दी। यह घटना सोन भवन के ठीक सामने हुई। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक कर रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक, श्वेतांगी खगौल महिला कॉलेज से ग्रैजुएशन कर रही थी। उसके पिता संजय कुमार मिश्रा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एएसआई हैं। युवती की उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि चोरी के बाद युवती दुखी थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना खतरनाक कदम भी उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed