फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A teenager coaxed a three year old girl, then raped her and left her on the river bank in Siwan

Bihar News: पुचकारते हुए गोद में ले गया किशोर, फिर तीन साल की बच्ची का रेप कर नदी किनारे छोड़ दिया

Sun, 06 Aug 2023 01:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

Bihar Police: पॉक्सो जैसे कानून के आने के बावजूद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्त्री-अपराध को लेकर संवेदनशील निर्देश के बावजूद मुफस्सिल थाने से लेकर महिला थाने तक रेप पीड़ित तीन साल की बच्ची को लेकर परिवार वाले 24 घंटे दौड़ते रहे।
 

विज्ञापन
A teenager coaxed a three year old girl, then raped her and left her on the river bank in Siwan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के सीवान में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार दर-दर को भटकता रहा और महिला थाना ने सुनवाई तक नहीं की। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक किशोर (उम्र 16 साल) तीन साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया। फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। वहीं, आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


महिला थाने ने पीड़ित परिवार को दौड़ाया
जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को एक 16 साल के किशोर तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया। जब बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिजन इसकी शिकायत लेकर मुफस्सिल थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें महिला थाना भेज दिया। जब पीड़ित परिवार महिला थाना पहुंचा तो वहां उनको सिर्फ दौड़ाया गया और परेशान किया गया। आखिर में एक दिन बाद शनिवार को मुफस्सिल थाने द्वारा मामला संज्ञान में लेकर पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed