फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A speeding car full of wedding processions collided with a tree in Jamui, one died and three injured

Bihar News: जमुई में बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 03 May 2023 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 May 2023 01:21 PM IST
सार

जमुई जिले में मंगलवार रात सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग स्थित चंद्रदीप थाने के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। उनमें से एक युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
A speeding car full of wedding processions collided with a tree in Jamui, one died and three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के जमुई जिले में मंगलवार रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार सवार एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग स्थित चंद्रदीप थाने के पास हुई। मृतक की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना अंतर्गत मोतालिफ चक निवासी अजय यादव के बेटे संतोष कुमार (25) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार के मौसेरे भाई शिवन कुमार की शादी थी। सभी लोग एक कार पर सवार होकर मंगलवार की रात शेखपुरा जिले से जमुई जिले के चंद्रदीप थाना अंतर्गत लोहस्यानी गांव जा रहे थे। कार जैसे ही सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग के चंद्रदीप थाने के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार चालक को चकमा दे दिया। इस वजह से वाहन की गति तेज होने के कारण कार चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन


बताया गया कि इस हादसे में तीन बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। उसके बाद सूचना मिलने पर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed