Vaishali: हाजीपुर में चलती बस बनी आग का गोला, घंटों तक उठती रहीं लपटें, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार की रोडवेज बस मुजफ्फरपुर से पटना आ रही थी। उसी दौरान फायर बिग्रेड को सूचना मिली कि एकारा गांव के पास बस में आग लग गई है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पा लिया।
विस्तार
वैशाली के हाजीपुर में NH 22 पर एकारा गांव के पर बिहार राज्य परिवहन निगम की सीएनजी बस में भीषण आग लग गई। बस NH पर घंटों जलती रही। इस दौरान सड़क पर काफी समय तक अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि मुजफ्फरपुर से पटना जा रही बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं, इस दौरान यात्रियों से भरी दूसरी बस पास से ही जा रही थी जिससे बड़ी हादसा हो सकता था। घटना सदर थाना के एकारा गांव के पास हुई है।
बिहार सरकार की रोडवेज बस मुजफ्फरपुर से पटना आ रही थी। तभी फायर बिग्रेड को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के एकारा के पास बस में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पा लिया है। सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं।