फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A middle aged man including an innocent girl died in two road accidents in Siwan

Bihar Road Accident: सीवान में दो सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत एक अधेड़ की मौत, जांच शुरू

Mon, 10 Apr 2023 08:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Apr 2023 08:51 PM IST
सार

सीवान के दरौली थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में पांच साल की बच्ची समेत एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ मैरवा में दवा लेने डॉक्टर के पास गई थी। जहां से वापस लौटते हुए हादसे का शिकार हो गई। वहीं, उसकी मां का इलाज जारी है। दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के बिश्नोई गांव जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A middle aged man including an innocent girl died in two road accidents in Siwan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

बिहार के सीवान में सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची समेत एक 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मामला दरौली थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग जगहों का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दरौली थाना क्षेत्र निवासी सोनू सिंह की पत्नी पायल कुमारी अपनी पांच साल की बच्ची को लेकर मैरवा में डॉक्टर के पास आई थी। दवा लेने के बाद वह ई-रिक्शा से वापस घर जा रही थी। तभी मैरवा के पास ही पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम शालिनी कुमारी (5) है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल पायल कुमारी को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के शव को लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया। वहीं, घटनास्थल से कार फरार हो गया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन



मृतक बच्ची शालिनी कुमारी का फाइल फोटो

दूसरी घटना में दरौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से बिश्नोई गांव जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी अनिल सिंह (45) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शोक में डूब गए। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं, चालक स्कूल बस लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed