{"_id":"5fc4d8ac8ebc3e9bbd5f67a8","slug":"a-man-beaten-to-death-for-drinking-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में शराब पीने की सजा मौत? युवक को पीटकर मार डाला!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में शराब पीने की सजा मौत? युवक को पीटकर मार डाला!
Mon, 30 Nov 2020 06:59 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की राजधानी पटना में एक युवक को शराब पीने के आरोप में जमकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में सरकार से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी के आलमगंज के बिस्कोमान गोलम्बर के पास एक्साइज विभाग ने एक कुली को शराब पीने के आरोप में हिरासत में ले लिया। उसका नाम राजेश पांडेय बताया जा रहा है। आरोप है कि एक्साइज विभाग के कर्मचारियों ने हिरासत के दौरान राजेश को जमकर पीटा। इसके बाद उसे बेउर जेल भेज दिया गया। जेल में राजेश की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे पीएमसीएच भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया यह आरोप
राजेश की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। उनका कहना है कि पुलिस शराब पीने के आरोप में राजेश को पकड़कर ले गई और इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने राज्य सरकार से इंसाफ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन