फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A demand traised to make Tejashwi the national president of RJD in place of Father Lalu

तेजस्वी को पिता लालू की जगह राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

Thu, 22 Aug 2019 04:32 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 04:32 AM IST
सार

  • पार्टी के कई विधायक और नेता खुलकर समर्थन में आए
  • राज्य में अगले साल होना है विधानसभा चुनाव
  • राजद अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है

विज्ञापन
A demand traised to make Tejashwi the national president of RJD in place of Father Lalu
लालू प्रसाद यादव- तेजस्वी (फाइल फोटो)

विस्तार

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पार्टी के कई विधायक और नेता चारा घोटाले में जेल में बंद और बीमार चल रहे लालू प्रसाद यादव की जगह तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इसके लिए ये विधायक अब खुलकर आवाज बुलंद करने लगे हैं। 

विज्ञापन


राजद-गठबंधन का नेतृत्व करने वाले 30 वर्षीय तेजस्वी लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से सार्वजनिक रूप से काफी कम नजर आ रहे हैं। आम चुनाव में राजद का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई। हालांकि राज्य विधानसभा में राजद सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से पटना से दूर रहे तेजस्वी मंगलवार देर रात ही वापस लौटे हैं। उनके लौटते ही पार्टी का नेतृत्व पूरी तरह से उन्हें सौंपने की मांग उठने लगी है।  
विज्ञापन


मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम तेजस्वी यादव के पार्टी पर पूर्ण नियंत्रण के पक्ष में हैं। यदि जरूरत पड़ी तो हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति के लिए एक प्रस्ताव भी लाएंगे। ऐसी राय बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत ने प्रकट की। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि तेजस्वी पार्टी का पूरी तरह से नेतृत्व करें और राज्य का दौरा करें क्योंकि प्रदेश की जनता में एनडीए के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुई से विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि बिहार की जनता भी चाहती है कि तेजस्वी पार्टी का नेतृत्व करें और लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद द्वारा ही लिया जाना है। 

पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह सही है कि लालू जी के बिना राजद की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने खुद तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी चुना था और उन्हें जदयू के साथ बनी महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया था तथा अब वह विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। 


पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही राज्य की जनता ने भी उन्हें स्वीकार कर लिया है। ऐसे में यही वक्त है कि तेजस्वी को पार्टी की पूरी कमान सौंप दी जाए। लालू प्रसाद यादव ने 1997 में राजद की स्थापना की थी और उस वक्त से लगातार निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राजद अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है। राज्य में 2020 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेजस्वी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed