{"_id":"5d5bd8b58ebc3e896f1a630d","slug":"a-court-in-barh-issues-an-arrest-warrant-against-independent-mla-from-mokama-anant-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एके-47 रखने वाले विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एके-47 रखने वाले विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया
Tue, 20 Aug 2019 04:57 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 20 Aug 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
अनंत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके आवास से एके-47 राइफल जब्त किए जाने को लेकर अदालत ने अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने 16 अगस्त को अनंत के आवास से एके-47 राइफल जब्त की थी जिसके बाद वह फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Bihar: A court in Barh issues an arrest warrant against independent MLA from Mokama, Anant Singh. He has been absconding after police seized an AK-47 rifle from his residence on August 16. (file pic) pic.twitter.com/6diT4CpHUD
— ANI (@ANI) August 20, 2019विज्ञापन
बता दें कि गिरफ्तारी के डर से फरार अनंत सिंह ने एक वीडियो जारी कर खुद का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार होने का डर नहीं है। मैं अगले 3-4 दिनों में आत्मसमर्पण करूंगा। मैं उस घर में पिछले 14 साल से रह रहा हूं इसलिए उसमें एके- 47 रखने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि शनिवार को पटना पुलिस जब विधायक को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची, तब वह घर के पीछे के दरवाजे से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया था। छोटन अनंत का करीबी है और उसपर हत्या के 22 मामले दर्ज हैं।