{"_id":"648848871da81b5ceb01af06","slug":"a-child-mauled-to-death-by-a-crocodile-in-river-ganga-in-vaishali-angry-people-beat-crocodile-to-death-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा जल लेने गए बच्चे को मगरमच्छ ने नोच कर मार डाला; फिर गुस्साए लोगों ने किया ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा जल लेने गए बच्चे को मगरमच्छ ने नोच कर मार डाला; फिर गुस्साए लोगों ने किया ऐसा
Tue, 13 Jun 2023 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 13 Jun 2023 04:14 PM IST
सार
बाइक की पूजा के लिए बच्चा खालसा घाट पर गंगा जल लेने गया था। तभी मगरमच्छ ने उसे खींचकर नोच डाला। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने जाल फेंक कर मगरमच्छ को पकड़ा और पीट-पीट कर मार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंगा नदी से पानी लाने गए एक बच्चे को मगरमच्छ ने खींच लिया और उसे नोच डाला। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी धर्मेंद्र दास का बेटा अनिकेत कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर नदी किनारे पहुंचे गुस्साए लोगों ने घड़ियाल को भी पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अनिकेत के पिता धर्मेंद्र दास ने सोमवार को बाइक खरीदी थी। उसकी पूजा करने के लिए पूरा परिवार खालसा घाट पहुंचा था। बाइक की पूजा करने का तैयारी चल रही थी। तभी किशोर घाट पर गंगा जल लेने गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर उसे खींचकर खाने की कोशिश की थी। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों के रोंगटे खड़े हो गए। परिजनों का शोरगुल और चिल्लाने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जाल फेंक कर मगरमच्छ को पकड़ा गया और बच्चे को छुड़ाया गया। तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक अनिकेत कुमार
बताया गया है कि उस वक्त घटनास्थल पर पानी कम था। गंगा नदी का पानी कम हो जाने के कारण छोटे से गांव में मगरमच्छ फंस गया था। उसे निकालने में मुश्किल हो रही थी। तभी कम पानी में ही मगरमच्छ घात लगाकर पहले से बैठा हुआ था। छोटा ढाब होने के कारण मगरमच्छ को खाने को भोजन नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घाट पर काफी संख्या में लोग की भीड़ लग गई है।