{"_id":"6499893ec89dfa15e406a9b6","slug":"a-car-with-jan-suraj-written-on-it-going-towards-hajipur-on-mahatma-gandhi-setu-in-vaishali-caught-fire-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : प्रशांत किशोर के संगठन जन-सुराज की कार गांधी सेतु पर धू-धू कर जली, अब वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : प्रशांत किशोर के संगठन जन-सुराज की कार गांधी सेतु पर धू-धू कर जली, अब वायरल हुआ वीडियो
Mon, 26 Jun 2023 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:19 PM IST
सार
Bihar News : जन सुराज लिखी एक चार पहिया कार पटना से हाजीपुर की तरफ आ रही थी। तभी अचानक महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 36 के पास चलती कार में आग लग गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी सेतु पर धू-धू कर जलती कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली के हाजीपुर में रविवार की शाम महात्मा गांधी सेतु पर पटना से हाजीपुर की ओर आ रही कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे को लेकर घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कार चालक समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए। आग की लपटें इतनी तेज फैलीं कि देखते ही देखते कार पूरी तरह से कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
आग के कारण गाड़ियां रुकीं, लगा था जाम
जानकारी के मुताबिक, जन सुराज लिखी एक चार पहिया कार पटना से हाजीपुर की तरफ आ रही थी। तभी अचानक महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 36 के पास चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। चलती कार आग लगने का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद फायर बिग्रेड की टीम जल रही कार की आग पर काबू पाया। फिर क्रेन की मदद से जली हुई कार को महात्मा गांधी सेतु से हटाया गया। उसके बाद ही आवागमन दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो पर आ रहीं प्रतिक्रियाएं भी
यह घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। धू-धू कर जलती हुई कार का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि आग लगने के दौरान किसे के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने लिखा कि इतनी गर्मी में राजनीतिक तापमान बढ़ाने के कारण प्रशांत किशोर (PK) की गाड़ी धू-धू कर जलने लगी तो कुछ लोगों ने इस वीडियो के जरिए लोगों को आगाह किया है इतनी गर्मी में कारों को भी आराम चाहिए। सोमवार को कुछ देर के लिए पटना में हालांकि बारिश हुई है।
विज्ञापन