फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A bike rider hit an old man going to Punjab in Motihari; died in hospital

Bihar: बेटे की मौत के बाद कागज जमा कराने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर; अस्पताल में दम तोड़ा

Sun, 30 Jul 2023 05:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गया है। उसको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, टक्कर मारने वाले बाइक सवार को गाड़ी के साथ पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
A bike rider hit an old man going to Punjab in Motihari; died in hospital
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी के मधुबन में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वह पंजाब में सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत होने के बाद घटना की जानकारी लेने जा रहा था। अब उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना अंतर्गत लालगंज छावनी निवासी रघुनाथ (75) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बारे में मृतक के बेटे उपेंद्र ने बताया कि बड़े भाई की पंजाब में सड़क दुर्घटना में दो जुलाई को मौत हो गई थी। उन्हीं के कागजात लेकर पापा पंजाब जाने के लिए बाइक से चकिया के लिए निकले थे। उपेंद्र ने बताया कि इसी बीच मधुबन में रुके, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सावर युवक आया और टक्कर मार दी। उस हादसे में पापा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


‘भाई पंजाब में रोपनी करने गया था’
उपेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई विश्वनाथ पंजाब में रोपनी करने गया था। जहां उसकी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसी सिलसिले में वहां के प्रशासन के द्वारा कागजात की मांग की गई थी। उसी को लेकर पापा जा रहे थे। उपेंद्र ने बताया कि भइया के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घर के अकेले कमाने वाले थे। एक बेटी की शादी कर दी है और दूसरी बेटी शादी के लायक है। भइया की मौत के बाद इनको कोई देखने वाला नहीं है। एक पापा थे तो वे भी सड़क दुर्घटना में चल बसे। अब हम लोगों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गया है। उसको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, टक्कर मारने वाले बाइक सवार को गाड़ी के साथ पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed