फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A 10 year old girl died due to drowning in a pit dug by JCB in the field in Samastipur

Bihar: समस्तीपुर में खेत गई 10 साल की बच्ची की जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Apr 2023 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Apr 2023 04:35 PM IST
सार

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के घनहो गांव में बुधवार को एक मासूम बच्ची की खेत में खोदे गए गड्ढे में डूब जाने से मौत हो गई। खोजबीन करते हुए ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। फिर स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई।

विज्ञापन
A 10 year old girl died due to drowning in a pit dug by JCB in the field in Samastipur
मृतक बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में बुधवार को खेत में गई एक 10 साल की बच्ची की जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के घनहो गांव की है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे के बाद शव को बरामद कर लिया गया। मृतक बच्ची की पहचान गांव के घनश्याम यादव की बेटी पिंकी कुमारी बताई गई है। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घनश्याम यादव की बेटी पिंकी कुमारी गांव के ही वार्ड 7 मोहल्ला में खेत की ओर गई थी। बताया गया है कि खेत में जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिस कारण उसमें पानी भर गया था। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि बच्ची शौच कर रही होगी। उसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह गड्ढे में डूब गई। सुबह के करीब 10 बजे तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। फिर लोगों ने शक के आधार पर जेसीबी के खोदे गए गड्ढे में उसकी तलाश की तो वहां उसका शव बरामद हुआ। बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया। बाद में लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी।
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सिंघिया थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिंघिया थाना अध्यक्ष बी चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed