फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   9 pistols and two dozen bullets recovered during vehicle inspection

Siwan Crime News: वाहन जांच के दौरान 9 पिस्टल व दो दर्जन गोलियां बरामद, 2 की हुई गिरफ्तारी

Thu, 14 Dec 2023 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Dec 2023 04:19 PM IST
सार

Siwan Crime News: सीवान में वाहन जांच के दौरान दो आरोपियों से 9 पिस्टल व दो दर्जन गोलियां बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आदतन हथियार की सप्लाई किया करते थे। जिनके विरुद्ध कई थानों में मुकदमा दर्ज है। वहीं ये कई बार इस मामले में जेल भी जा चुके हैं। 

विज्ञापन
9 pistols and two dozen bullets recovered during vehicle inspection
वाहन जांच के दौरान 9 पिस्टल व दो दर्जन गोलियां बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ पी देवी चौराहा के पास नगर थाना पुलिस संध्या वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी तरवार बाजार के तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आ  रहे थे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन  दोनों मोटरसाइकिल सवार को दौड़ाकर पकड़ा लिया। जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई तो सब देख कर हैरान रह गए।

विज्ञापन


बता दें कि पकड़े दोनों व्यक्तियों के पास से 9 पिस्टल और करीब दो दर्जन जिंदा गोलियां बरामद हुई। दोनों पकड़े गए आर्म्स सप्लायर की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी आलमगीर मियां का पुत्र शेख नविबुल्ला एव दूसरा आर्म्स सप्लायर देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के सकरापाल गांव निवासी उदयभान यादव का पुत्र राम प्रवेश यादव उर्फ पहलवान के रूप में की गई है। दोनों आर्म्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुके हैं। वही इन दोनों से एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


क्या क्या हुआ बरामद
बता दें कि सीवान में दो बड़े आर्म्स सप्लायर को पुलिस ने वाहन जांच के दरमियान गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 9 देशी पिस्टल, 7.65 कि 23 जिंदा गोली, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, 2250 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार आर्म्स सप्लायर नविबुल्ला 25 जुलाई 2020 में नगर थाना कांड सँख्या 300/20 धारा 25 (1बी) ए 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। वहीं दूसरा आर्म्स सप्लायर भी यूपी के लखनऊ और अंबेडकर नगर से शस्त्र अधिनियम में जेल जाने की बात को स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी
सीवान में बाइक चेकिंग के दरमियान नगर थाने की पुलिस ने दो हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने के मामले में सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह दोनों बाइक चेकिंग के दौरान पकड़े गए हैं। जिनके पास से 9 पिस्टल 23 गोलियां एवं बाइक वगैरह बरामद किया गया है। वहीं यह दोनों सीवान में हथियार सप्लाई का काम करते हैं। जो मुंगेर एवं दूसरी जगहों से लाकर यहां के अपराधियों को सप्लाई करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed