फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   70 years old man marriage with 20 year old lady

वीडियोः 70 साल के वृद्ध ने 20 साल की लड़की से रचाई शादी

Wed, 18 May 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
70 years old man marriage with 20 year old lady

जिस उम्र में लोग अपने नाती-पोतों के साथ खेलकर जीवन का सफर पूरा करते हैं उस दौर में अगर किसी को सहारे के लिए किसी की तरफ तकना पड़े तो फिर जीवन मुश्किल हो जाता है। लेकिन बिहार के बोधगया के रहने वाले रामाशीष यादव ने इस मुश्किल को आसान करने के लिए नए जीवनसाथ की तलाश कर ली जो उनका सहारा बन सके।

विज्ञापन


उन्होंने अपने से उम्र में काफी छोटी 20 साल की लक्ष्मी से विवाह रचा लिया। पूरे विधि विधान के साथ हुई शादी में रामाशीष के घर वाले भी शामिल रहे और लक्ष्मी के भी। 
विज्ञापन


रामाशीष ने बताया कि भरे पूरे परिवार में होने के बावजूद भी वह खुद को अकेला समझते थे। उनके बहू बेटे उन्हें खाने पीने तक के लिए तरसा देते थे। उन्हें कई कई दिन तक भोजन नहीं दिया जाता था जिससे कई बार वह भूखे सोने के लिए मजबूर हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने वजीरगंज की रहने वाली लक्ष्मी से विवाह किया है। उनकी पत्नी लक्ष्मी यूं तो उम्र में उनसे काफी छोटी है लेकिन वह कहती हैं कि वह अपने पति का पूरा ख्याल रखेंगी। 


हालांकि उन्होंने यह माना कि उसके घर की माली हालात काफी खराब है और उसने आर्थिक तंगी की वजह से यह शादी की है। शादी की सारी रस्म एक मं‌दिर में पूरी हुई जिसके बाद इसे रजिस्ट्रार के यहां भी रजिस्टर्ड करा दिया गया। बताया जा रहा है लक्ष्मी पहले से शादी शुदा है और उसके पति ने उसे छोड़ दिया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed