फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   50 lakh robbery in finance company's office in bihar

बिहार के सासाराम में 50 लाख का डाका

Mon, 01 Jun 2015 06:27 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
50 lakh robbery in finance company's office in bihar

बिहार में राजनीति उथल पुथल के बीच कानून व्यवस्था लगातार चौपट होती जा रही है। रोहतास जिले के सासाराम में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में सोमवार दोपहर एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने 50 लाख रुपये की नकदी लूट ली।

विज्ञापन


बदमाशों की संख्या छह से अधिक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है। बता दें कि तीन-चार दिन पहले भी बदमाशों ने भागलपुर के ग्रामीण बैंक में 50 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सासाराम के फजलगंज में एक निजी कंपनी के कार्यालय में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान दोपहर में छह के करीब बदमाश दनदनाते हुए ऑफिस में पहुंचे और हथियारों के बल पर सभी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते-जाते कर्मचारियों को कमरे में बंधक बनाया

50 lakh robbery in finance company's office in bihar

इसके बाद मैनेजर को बंधक बनाते हुए उसे स्ट्रांग रूम तक ले गए। वहां का ताला खुलवाकर बदमाशों ने 50 लाख रुपये की नकदी उसमें से निकाल ली। इसके बाद सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बनाकर बाहर से ताला लगा दिया और फरार हो गए।

दोपहर का समय होने के कारण ऑफिस में ग्राहकों की संख्या भी कम थी, जिससे बदमाशों को ज्यादा प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने कमरे का ताला खोलकर कर्मचारियों को आजाद करवाया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की। एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed