{"_id":"5be69e97bdec2269b345a064","slug":"5-people-killed-in-collision-of-two-bikes-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दो बाइकों की टक्कर में 5 की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दो बाइकों की टक्कर में 5 की मौत, एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : stluciatimes.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुंगेर में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइल अलग-अलग दिशाओं से आ रही थीं और आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
संगरामपुर पुलिस ने बताया कि रामपुर मैजमा ब्रिज के पास हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे बताया कि एक मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोग बलिया गांव में लगे मेले में जा रहे थे। यह मेला काली पूजा के दौरान लगता है। वहीं अन्य तीन लोग मेले से लौट रहे थे। वहीं हादसे में जो एक व्यक्ति घायल हुआ था, वह संगरामपुर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती है और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन