{"_id":"65089bd9be74431065024e36","slug":"25-people-injured-after-swing-collapses-in-siwan-bihar-many-seriously-injured-in-swing-accident-in-bihar-news-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मेले में उत्साह से झूल रहे थे लोग, फिर तेज आवाज के साथ चीख-पुकार; सीवान में झूला टूटने से 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मेले में उत्साह से झूल रहे थे लोग, फिर तेज आवाज के साथ चीख-पुकार; सीवान में झूला टूटने से 25 घायल
Tue, 19 Sep 2023 03:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 19 Sep 2023 03:10 AM IST
सार
Bihar Swing Collapse : महावीरी मेले के दौरान सोमवार की रात सबसे बड़ा झूला तेज आवाज के साथ टूटकर जैसे-तैसे गिर गया। धुरी से टूटकर गिरने के कारण लोग यहां-वहां उलझते हुए गिर गए। सीवान में हुए इस हादसे में बच्चों समेत 25 से ज्यादा घायल हैं।
विज्ञापन
महावीरी मेला में अचानक टूटा टावर झूला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में उस अफरातफरी का माहौल हो गया जब महावीरी मेला में अचानक टावर झूला टूटकर गिर गया। लोगों का कहना है कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गये। इसमें चार की हालत गंभीर है। घटना गोरेयाकोठी प्रखण्ड के सानी बसंतपुर की है। कुछ लोग घायलों को निकाल रहे थे तो कई लोग वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया
बताया जाता है कि सानी बसंतपुर में महावीरी मेले में टावर झूला लगा हुआ है। इसमें मेले में काफी भीड़ थी। झूले पर कुल 30 लोग सवार थे। अचानक जोरदार आवाज हुई और झूला के बेस पिलर का नट टूट गया। इस कारण उस पर सवार करीब 20 से 25 लोग गिरकर चोटिल हो गए। घटना बाद मेले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को फोरन स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
सीवान में बीती देर रात गोरियाकोठी प्रखंड एव जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र में महावीरी मेले में टावर झूला टूटने के पूरे मामले पर जीबी नगर तरवारा थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि झूला का बेस पिलर का नट ढीला हो गया था, जिस से एक तरफ झूला झुक गया। इसमें 10 लोगों को चोट लगी है। मेले में लगाये गए झूले की स्पीड एव ऊंचाई तय पहले ही कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।