फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   24 cattle were being taken to other states for smuggling in three vehicles in Jamui, three smugglers arrested

Bihar News: जमुई में तीन वाहनों से तस्करी के लिए दूसरे राज्य ले जा रहे थे 24 मवेशी, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 May 2023 12:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 29 May 2023 12:53 PM IST
सार

सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तीनों पशु तस्कर पिकअप वैन में लोड कर मवेशियों को तस्करी के लिए दूसरे राज्य ले जा रहे थे। इन्हें सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा चौक से मवेशियों समेत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तीनों तस्करों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
24 cattle were being taken to other states for smuggling in three vehicles in Jamui, three smugglers arrested
पिकअप वाहनों से बरामद किए गए मवेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले में पुलिस ने देर रात तीन वाहनों से तस्करी के लिए ले जा रहे 24 पशु समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरा चौक का है। गिरफ्तार किए गए तीनों तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। तस्करों की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद मकसूद सिद्दीकी (22), भोजपुर जिले के बड़हटा थाना क्षेत्र के आलोखी टोला निवासी गोविंद कुमार (22) और सोमनाथ कुमार यादव (19) के रुप में की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार की देर रात जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर सिकंदरा थाना के अवर निरीक्षक जयप्रकाश तिवारी ने मवेशी तस्करों के खिलाफ सिकंदरा मुख्य चौक पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन पिकअप वाहनों पर लदे कुल 24 मवेशियों को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, सभी पशुओं को सिकंदरा स्थित गौशाला में रखा गया है।
विज्ञापन


सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तीनों पशु तस्कर पिकअप वैन में लोड कर कुल 24 मवेशियों को तस्करी के लिए दूसरे राज्य ले जा रहे थे। इस दौरान एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर सिकंदरा चौक से मवेशियों समेत तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों तस्करों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed