फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   21-year-old married woman dies in suspicious condition in Saharsa; in-laws accused of dowry death

Bihar Dowry: 21 साल की विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत; ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Fri, 14 Jul 2023 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

बनगांव थानाध्य्क्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दिल्ली से फोन किया कि मेरी बेटी को मार दिया है और जलाने ले गए हैं। उसके बाद हम लोगों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और थाना ले आए। उन्होंने ये भी बताया कि रात हो गई थी, इसलिए शव को थाने में ही रखा गया था।

विज्ञापन
21-year-old married woman dies in suspicious condition in Saharsa; in-laws accused of dowry death
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से गुरुवार को एक 21 साल की विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दहेज को लेकर कुछ खिलाकर महिला की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। घटना सहरसा जिले के बनगांव थाना के रहुआ मनी गांव की बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिर मामले की तफ्तीश में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम भावना कुमारी है, जिसकी उम्र 21 साल है। उसका ससुराल जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ मनी गांव में है। वहीं, उसका मायका खगड़िया जिले के बेला सिमरी गांव में है। मृतका के परिजनों ने बताया कि भावना की शादी 13 मई 2022 को गोलू कुमार नामक व्यक्ति से की थी। शादी के समय ससुराल वालों की तरफ से एक लाख 21 हजार रुपये की नकदी और 10 तोला सोना की मांग की गई थी। उसमें मायके की तरफ से 10 तोला सोना और 41 हजार रुपये नकद दिए गए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बाकी बची हुई रकम को लेकर बार-बार महिला को ससुराल वालों की तरफ से टॉर्चर किया जा रहा था। इसी सिलसिले में बीते गुरुवार की देर शाम को ससुराल वालों ने कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर डाली। उसके बाद ससुराल वाले महिला के शव को जलाने के लिए लेकर जा ही रहे थे। उसी समय मायके वालों को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मायके वालों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतका के चाचा राजेश केशरी के मुताबिक, दहेज को लेकर आपस में बराबर झगड़ा होते रहता था। और कल सुना कि वह मर गई है। उसे क्या खिलाया ये नहीं जानते हैं हम लोग। हम लोगों को तो ससुराल वालों ने फोन भी नहीं किया और शव को जलाने के लिए चले गए थे। उसके बाद हम लोग 112 नंबर पर सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने हमसे सारी जानकारी ली। उसके बाद पुलिस जब पहुंची तो ससुराल वाले शव को जलाने की प्रक्रिया में लगे थे। उसी समय पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।


वहीं, बनगांव थानाध्य्क्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दिल्ली से फोन किया कि मेरी बेटी को मार दिया है और जलाने ले गए हैं। उसके बाद हम लोगों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और थाना ले आए। उन्होंने ये भी बताया कि रात हो गई थी, इसलिए शव को थाने में ही रखा गया था। आज शुक्रवार को जब मृतका के चाचा थाने आए उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका की मां और पिता आज शाम तक पहुंच रहे हैं। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed