फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Many senior RJD, RLSP and Congress netas join BJP

बिहार: राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव सहित 21 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 28 Jan 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 28 Jan 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Many senior RJD, RLSP and Congress netas join BJP
राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव

बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में विभिन्न दलों के लोगों ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सीताराम यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मिलन समारोह में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र को माओवादियों और परिवार वादी पार्टियों से ख़तरा है।

विज्ञापन


लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा में आने वालों का पार्टी स्वागत करेगी। बिहार के लोगों ने एनडीए पर भरोसा किया है। अगले 5 साल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा। भूपेंद्र यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर किसान उत्पादक समूह बनाने का आह्वान किया ताकि आत्मनिर्भर भारत की तरह आत्मनिर्भर बिहार भी बन सके।
विज्ञापन


यादव ने राजद और कांग्रेस पर परिवारवाद की रक्षा के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल, सांसद सुशील कुमार मोदी, मंत्री रामसूरत राय सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed