फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   150 police constables missing from Patna police line notice sent to their homes

पटना पुलिसलाइन से 150 पुलिस कांस्टेबल गायब, घरवालों को भेजा गया नोटिस

Sat, 24 Feb 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 24 Feb 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
150 police constables missing from Patna police line notice sent to their homes
बिहार में एक विचित्र वाकया पेश आया है। पटना से 150 कांस्टेबल गायब हो गए हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा पुलिस महानिदेशक (डीआईजी) की एक रिपोर्ट में किया गया था। ऐसे समय में जब गुमशुदा अपराधियों के बारे में खबरों की भरमार रहती है, तब पुलिस अधिकारियों के लापता होने की यह शायद अनोखी घटना है।
विज्ञापन


बिहार में कानून और व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) संजीव कुमार सिंघल ने कहा है कि मामले की जांच हो रही है। लापता पुलिसवालों के घर पर कानूनी नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


बिहार में पटना पुलिस लाइन में तैनात 150 पुलिसकर्मी फरार हैं। इनके बारे में कोई को कोई खबर नहीं है। विभागीय जांच में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इन पुलिसवालों के घर पर कानूनी नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी अगर वे उपस्थित नहीं होते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीआइजी ने जांच के बाद ऐसे दो कांस्टेबल को निलंबित भी कर दिया है। 

खबरों के मुताबिक पटना पुलिस लाइन से गायब यह सभी पुलिसकर्मी बिना किसी आधिकारिक सूचना के वहां से गायब हैं। इन्हें गायब हुए महीनों बीत गए हैं। यहां तक कि कुछ पुलिसकर्मी तो सालों से गायब बताए जा रहे हैं। लापता पुलिसकर्मी किसके आदेश से लापता हुए इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed