{"_id":"62bfc4d97076560afc00580e","slug":"15-kg-tumour-removed-from-woman-s-abdomen-at-patna-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना के अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, कई घंटों तक चला ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना के अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, कई घंटों तक चला ऑपरेशन
Sat, 02 Jul 2022 09:47 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अमर उजाला, पटना
पीटीआई, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:47 AM IST
सार
नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग और प्रसूति रोग की प्रोफेसर डॉ. उषा कुमारी के अनुसार, 40 वर्ष की आयु के रोगी को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में दर्द और सूजन की शिकायत के साथ भर्ती कराया गया था। हम महिला की जांच रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
पटना के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के पेट से लगभग 15 किलोग्राम वजन का एक बड़ा ट्यूमर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद इस ऑपरेशन को सफल बनाया जा सका। इस ऑपरेशन में पांच से अधिक डॉक्टरों की टीम लगी थी। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है और आराम कर रही है।
विज्ञापन
इस तरह से पता चला ट्यूमर का
नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग और प्रसूति रोग की प्रोफेसर डॉ. उषा कुमारी के अनुसार, 40 वर्ष की आयु के रोगी को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में दर्द और सूजन की शिकायत के साथ भर्ती कराया गया था। हम महिला की जांच रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए। डॉक्टर उषा ने बताया कि महिला पिछले कुछ महीनों से लक्षणों का अनुभव कर रही थी लेकिन मंगलवार को दर्द जब अधिक बढ़ गया तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सर्जरी के बाद से मरीज खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
एनएमसीएच में अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर का ऑपरेशन
डॉक्टर उषा ने बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज में यह अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर का ऑपरेशन है। डॉक्टर उषा ने बताया कि ट्यूमर का आकार देखने के बाद डॉक्टर की टीम हैरान रह गई थी।
विज्ञापन