फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   14 people injured in bomb blast in Khagaria Bihar

बिहार: खगड़िया में बम विस्फोट में 14 लोग घायल, कचरे में पड़े कार्टून थे बम, छानबीन जारी

Fri, 25 Feb 2022 03:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
14 people injured in bomb blast in Khagaria Bihar
खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार - फोटो : ani

बिहार के खगड़िया जिला में बम विस्फोट में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। वहीं विस्फोट में घायल दो लोगों की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमितेश कुमार कुछ पुलिस अधिकारियों की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है

विज्ञापन


साथ ही मौके पर पहुंचे खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, कुल तीन विस्फोट हुए हैं। जिनमें से दो कम तीव्रता के थे। एक चश्मदीद ने दावा किया, 20-23 छोटे बमों के जमीन पर गिरने के बाद बड़ा धमाका हुआ।
विज्ञापन


इन लोगों को बम विस्फोट में आईं चोटें
वहीं इस विस्फोट में घायलों की पहचान मंगल सदा के 5 वर्षीय पुत्र साजन कुमार, अशोक सदा का 8 वर्षीय पुत्र राजा कुमार, दिनेश सदा का पुत्र टिक्कू कुमार, मंगल सदा का पुत्र अर्जुन सदा, अशोक सदा, पुलिस सदा का पुत्र सतीश सदा और छोटू सदा की पत्नी बिजली देवी और श्रवण कुमार का पुत्र सुदर कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों की मानें तो फलेश्वर सदा जो कूड़ा बीनने का काम करता है। वह  बखरी बस स्टैंड के पास झुग्गी झोपड़ी में रहता है। रोज की तरह ही वह कचरा बीनने निकला था। उसको कचरा बीनने के दौरान एक कार्टून मिला और वह उस कार्टून को अपने साथ घर ले आया। 


कार्टून में थेे बम
वहीं उसने झोंपड़ी में कई उस कार्टून का टांग दिया। लेकिन थोड़ा वजन होने की वजह कार्टून जमीन पर गिर गया और जोरदार विस्फोट हो गया। देखते ही देखते झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लगभग एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां चार ब्लास्ट हुए हैं। लोगों ने बताया कि पहला ब्लास्ट हल्की आवाज का था, लेकिन सबसे अंतिम ब्लास्ट इतना जोरदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed