फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   11 people died during Nahay Khaay chhath puja in bihar

बिहार: नहाय-खाय पर 11 की मौत, पटना में एक ही परिवार के 3 लड़कों की गई जान

Sun, 26 Oct 2025 06:05 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: लव गौर Updated Sun, 26 Oct 2025 06:05 AM IST
सार

बिहार में नहाय-खाय के दिन  राज्य के सात जिलों से 11 लोगों की मौत हुई है। पटना, जमुई, वैशाली, बांका, बेगूसराय, सीतामढ़ी और कैमूर में इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोग नदी में डूब गए।

विज्ञापन
11 people died during Nahay Khaay chhath puja in bihar
डूबने से मौत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नहाय-खाय के दिन  राज्य के सात जिलों से 11 लोगों की मौत हुई है। पटना, जमुई, वैशाली, बांका, बेगूसराय, सीतामढ़ी और कैमूर में इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोग नदी में डूब गए। पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैंकटपुर-गोलिंदपुर घाट पर तीन युवक गंगा नदी में डूब गए। तीनों एक ही परिवार के थे, दो भाई और एक भतीजा।
विज्ञापन


बताया गया है कि हादसे के दिन उनके घर में छठ पूजा का आयोजन चल रहा था। घाट पर पूजा के लिए गंगाजल लेने और साफ-सफाई के बाद नहाने के दौरान तेज धारा में तीनों लड़के डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों की लाशों को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


इसी तरह, वैशाली में एक व्यक्ति, जमुई में प्रसाद के लिए जल लेने गए दो युवक, बांका में चार लोग (जिनमें एक की मौत हुई और बाकी को बचा लिया गया), बेगूसराय में एक युवक, सीतामढ़ी में तीन लोग (दो शव बरामद, एक की तलाश जारी) और कैमूर में 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापर्व छठ हुआ शुरू, हादसों ने झकझोरा
बता दें नहाय खाय के साथ आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो चुका है। छठ महापर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो कि चार दिनों तक मनाया जाएगा। हालांकि इस बीच हादसों की खबरों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed