फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   11 new Kendriya Vidyalayas, 5 Navodaya Vidyalayas in Naxal areas

नक्सल एरिया में 11 नए सेंट्रल स्कूल और 5 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे

Tue, 27 Dec 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
11 new Kendriya Vidyalayas, 5 Navodaya Vidyalayas in Naxal areas
फाइल फोटो - फोटो : social media

नक्सल प्रभावित राज्यों में 11 केंद्रीय विद्यालय और 5 नवोदय विद्यालय खोलने का फैसला केन्द्र सरकार ने लिया है। ये राज्य हैं बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र। इन राज्यों के उन इलाकों का चयन किया गया है जहां प्राथमिक शिक्षा की सबसे ज्यादा कमी है। 

विज्ञापन


पांच नए नवोदय विद्यालय झारखंड के रामगढ़ और खुंटी,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर  और कोंडागांव में स्थापित किए जाएंगे। वहीं केन्द्रीय विद्यालय बिहार के नवादा, छत्तीसगढ़ के सुकमा, कोंडागांव और बीजापुर में खोले जाएंगे। झारखंड के खुंटी, गिरिडीह, चतरा, दुमका, पलामू  और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की पहल के तहत चिन्हित क्षेत्रों में मानव संसाधन विकास मंत्रालय केंद्र सरकार संचालित स्कूल स्थापित करेगा। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां बुनियादी शिक्षा की कमी है। बता दें कि देश में 35 जिले नक्सल हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में हैं, जो देश के 10 राज्यों में स्थित है। इनमें से 24 जिलों में अभी 52 केंद्रीय विद्यालय हैं। वहीं, 30 नक्सल प्रभावित जलों में 33 नवोदय विद्यालय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed