फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10 people including Nitish kumars MLAs arrsted for murder of rlsp block chief

बिहार: रालोसपा ब्लॉक प्रमुख की हत्या, नीतीश के विधायक सहित 10 लोग नामजद

Thu, 16 Aug 2018 01:08 PM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Thu, 16 Aug 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
10 people including Nitish kumars MLAs arrsted for murder of rlsp block chief
- फोटो : amar ujala
वैशाली जिले में ब्लॉक प्रमुख मनीष साहनी की हत्या के मामले में जदयू विधायक और नौ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, यह जानकारी पुलिस ने दी। वैशाली के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कल बताया कि सोमवार को हुई मनीष साहनी की हत्या के सिलसिले में जांदाहा थाने में माहनार से विधायक उमेश सिंह कुश्वाहा सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी।
विज्ञापन


साहनी केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में ब्लॉक प्रमुख थे। कुशवाहा की पार्टी राजग का हिस्सा है।

साहनी के भाई प्रकाश ने पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा कि इस महीने की शुरुआत में ही साहनी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुने गए थे। उनके चुनाव पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित, विधायक तथा उनके समर्थकों को आपत्ति थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान, विधायक ने अपने समर्थकों के साथ साहनी को धमकी दी थी कि वे " वे उन्हें जीतने नहीं देंगे, और यदि वह जीते तो भी उन्हें जीने नहीं दिया जाएगा।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाहा ने मंगलवार को साहनी के गांव का दौरा किया था और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की "विफलता" की आलोचना की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed