{"_id":"5c507885bdec22736736655e","slug":"instructions-on-restoring-the-teacher-who-commented-on-social-media-against-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ ने राहुल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को बहाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ ने राहुल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को बहाल किया
Tue, 29 Jan 2019 09:36 PM IST
अमित मंडल
भाषा,भोपाल
भाषा,भोपाल
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण निलंबित किये गये रतलाम जिले के एक शासकीय शिक्षक को बहाल करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस संबंध में मंगलवार को अपने बयान में कहा, मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि रतलाम के आलोट विकासखंड के ग्राम तालोद में एक शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक बालेश्वर पाटीदार को राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते निलंबित कर दिया गया है। शासकीय सेवा में रहते यह आचरण सिविल सेवा नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मेरे ख़िलाफ़ भी जबलपुर के एक शिक्षक ने डाकू शब्द का इस्तेमाल किया था। उन पर भी इसी तरह की कार्यवाही की गयी थी। लेकिन मैंने उन्हें माफ़ कर बहाल करने का निर्देश दिया था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 14 जनवरी को जबलपुर के एक शिक्षक को भी अपने खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी के कारण हुए निलंबन को रद्द कर बहाल करने के निर्देश दिये थे।
विज्ञापन
