फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pallavi honored by CM Akhilesh

पल्लवी फौजदार के हौंसले का सीएम अखिलेश ने किया सम्मान

Sun, 01 May 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 May 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
Pallavi honored by CM Akhilesh
पल्लवी फौजदार को म‌िला सम्मान
जब दिल में हौंसला और कुछ कर दिखाने का जुनून हो तो कोई भी बाधा आपके लक्ष्य को नहीं रोक सकती है। दो बच्चों की मां ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो आज तक कोई पुरुष भी नहीं कर सका।
विज्ञापन


पल्लवी फौजदार ने बाइक से 18 हजार फीट की ऊंचाई तक का सफर पूरा कर दो बार लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। उनके इस साहस को शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिम्पल यादव ने ग्लोबल वूमन आफ यूपी का सम्मान दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-110 में रहने वाली पल्लवी फौजदार के पति भारतीय सेना में मेजर हैं। पल्लवी 18,497 फुट ऊंचाई तक मोटर बाइक ले जाने वाली देश की पहली महिला है, उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल रास्तों पर हौंसले की बाइकिंग से उन्होंने उपलब्धि हासिल की है। पल्लवी ने बताया कि उन्हें बाइक चलाने का जुनून है। वे आम जिंदगी में भी लंबी दूरी के सफर पर बाइक से ही जाना पसंद करती हैं।

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है नाम

Pallavi honored by CM Akhilesh
पल्लवी फौजदार
पल्लवी ने बताया कि 20 सितंबर 2015 को दिल्ली के इंडिया गेट से एवंजर बाइक से राइड  शुरू की थी। वहां से बद्रीनाथ से आगे माना गांव पहुंची। यह देश का आखिरी गांव है।

माना गांव से भी 55 किलोमीटर आगे माना पास पड़ता है, यहां पूरा कच्चा रास्ता है, पल्लवी ने यह दूरी 6 घंटे में तय की। वे दुर्गम रास्ते पर अपनी बाइक से चलती रहीं और उपलब्धि हासिल कर ली। सबसे ऊंची लेह लद्दाख के काक संगला की पहाड़ियों तक पहुंची और 24 सितंबर को माना पास में दस्तक दी। जहां से वह 27 सितंबर को वापस दिल्ली लौटीं।

पल्लवी ने पांच हजार मीटर से अधिक के हिमालय की आठ चोटियों पर बाइक से सफर पूरा किया है। पहले इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक में दर्ज किया गया। करीब चार हजार किलोमीटर का सफर उन्होंने 18 दिन में पूरा किया था।

इस दौरान उन्होंने लुचुंगला, तंगलांगला, खार्दुंगला, वारीला, चांग्ला, मरसिमिकला, सताथोला और काकसंगला तक गई थीं। इसके बाद उन्होंने 18,497 फुट ऊंचाई पर स्थित माना पास (डुंगरीला) की बाइक से राइड पूरी की। अपने इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज कराने के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed