मकालू फतह करने वाले अर्जुन वाजपेयी को सीएम अखिलेश करेंगे सम्मानित
- अर्जुन को लखनऊ में सीएम करेंगे सम्मानित
- एक निजी एयरलाइंस अर्जुन को नेपाल से नोएडा मुफ्त में लाएगी
- विधायक विमला बाथम ने अर्जुन के माता-पिता को दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू फतह करने वाले अर्जुन वाजपेयी की हौसलाफजाई के लखनऊ बुलाया है।
अर्जुन 1 जून को नोएडा आ जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ में प्रेस वार्ता करके उन्हें सम्मानित करेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को नोएडा की विधायक विमला बाथम अर्जुन के माता-पिता से मिलीं और कामयाबी पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अर्जुन के पिता कैप्टन (सेवानिवृत्त) संजीव वाजपेयी को फोन कर बधाई दी और कहा कि अर्जुन ने देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अर्जुन के इस जज्बे और हौसले से प्रदेश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
प्रदेश सरकार अर्जुन की हर तरह से मदद करेगी। गौरतलब है कि माउंट मकालू अभियान की शुरुआत से पहले ही प्रदेश सरकार ने अर्जुन को आर्थिक मदद देकर हौसला बढ़ाया था। नोएडा के रहने वाले अर्जुन ने 23 मई को 8463 मीटर यानी 27766 फुट ऊंचे माउंट मकालू को फतह कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
अर्जुन विश्व के पहले ऐसे पर्वतारोही बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में 8000 मीटर से ऊंची चार चोटियों को फतह किया है। एक निजी एयर कंपनी ने उनका सारा सामान व उन्हें मुफ्त में नेपाल से दिल्ली लाने का बीड़ा उठाया है।