बंगाल उपचुनाव: टिबरेवाल का आरोप सादी वर्दी में पुलिसकर्मी कर रहे पीछा, फोटो लेकर टीएमसी को भेज रहे
पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को हो रहे तीन सीटों पर उपचुनाव के प्रचार के दौरान लेकर शिकवे शिकायतों का दौर भी जारी है। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल व सीएम ममता बनर्जी की चुनाव अधिकारी से शिकायत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया है कि कोलकाता पुलिस ने सादी वर्दी में कुछ जवान पीछा करने के लिए तैनात किए हैं। ये जवान लगातार पीछा करते हुए उनके फोटो लेकर तृणमूल कांग्रेस को भेजते हैं। टिबरेवाल के मुख्य चुनाव एजेंट ने इसे लेकर राज्य के चुनाव अधिकारी को शिकायत की है।
लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है और मैं लोकतंत्र में विश्वास करती हूं। सिविल ड्रेस में 15-20 पुलिस मेरे पीछे घूम रही है। ये देखने के लिए कि मैं कहां जा रही हूं। फोटो लेकर भेज रही है। पुलिस एक पार्टी की होकर काम कर रही है: प्रियंका टिबरीवाल https://t.co/JJk0JKE3ckविज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2021
भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने गुरुवार से घर-घर जाकर प्रचार शुरू किया।
टिबरेवाल ने इस दौरान कहा 'लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है और मैं लोकतंत्र में विश्वास करती हूं। सिविल ड्रेस में 15-20 पुलिस मेरे पीछे घूम रही है। ये देखने के लिए कि मैं कहां जा रही हूं। फोटो लेकर भेज रही है। पुलिस एक पार्टी की होकर काम कर रही है।' उधर, भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि भवानीपुर उपचुनाव सीट से प्रत्याशी व सीएम ममता बनर्जी कोविड नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।
उपचुनाव क्षेत्रों में 37 और कंपनियां तैनात होंगी
इस बीच चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भवानीपुर, समसेरगंज व जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की 37 और कंपनियां तैनात की जाएंगी। 15 कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी हैं।
37 more companies of CAPF (Central Armed Police Forces) to be deployed for Bhabanipur by-poll and Samserganj & Jangipur elections in West Bengal. 15 companies were deployed earlier: Election Commission Sources
— ANI (@ANI) September 16, 2021