{"_id":"57060d6c4f1c1b6e01c8111c","slug":"arjun-vajpayee-commence-his-journey-to-mount-makalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर फतह पाने निकले अर्जुन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर फतह पाने निकले अर्जुन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 07 Apr 2016 04:01 PM IST
सार
चढ़ाई की प्लानिंग
- बृहस्पतिवार तड़के सुबह 3 बजे काठमांडु के लिए रवाना
- 8 अप्रैल से अपनी चढ़ाई शुरू करेंगे
- 4 जून को वह मकालू की चोटी पर फतह की कोशिश करेंगे
विज्ञापन
अर्जुन वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
पर्वतारोही अर्जुन बाजपेयी बृहस्पतिवार तड़के काठमांडू के लिए रवाना हो गए। सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट पर फतह पा चुके अर्जुन का लक्ष्य काठमांडू स्थित माउंट मकालू की चोटी है।
यह दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8485 मीटर (27,838 फीट) है। अर्जुन समेत 8 लोग इस टीम हैं। जिसमें वह अकेले भारतीय हैं।
सेक्टर-51 निवासी अर्जुन ने बताया कि इससे पहले वह 2013-14 और 2015 में लगातार तीन साल माउंट मकालू की चढ़ाई करने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन तीनों बार तकनीकी खामी या फिर खराब मौसम के चलते उन्हें पूरी टीम के साथ बेस कैंप पर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर लहराया था तिरंगा
29 मई 2011 में अर्जुन ने माउंट एवरेस्ट पर फतह पाई थी। उस दौरान उनकी उम्र 17 वर्ष थी। करीब पांच साल बाद वह मकालू पर फतह पाने के लिए निकल गए हैं। अर्जुन ने बताया कि मकालू की चढ़ाई काफी कठिन मानी जाती है। वहां का मौसम, दर्रे और सीधी चढ़ाई काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला 30 लाख रुपये का अनुदान
अर्जुन की इस चढ़ाई पर प्रदेश सरकार ने उनका हौसला बुलंद किया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह के अनुरोध पर मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें 30 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है। जिला अधिकारी एनपी सिंह ने अर्जुन को राष्ट्रीय ध्वज समेत नोएडा के सेक्टर-27 डीएम कैंप पर बुधवार को 30 लाख रुपये का चेक सौंपा।