{"_id":"676d3f1e0997fec42802bdc0","slug":"zero-depreciation-cover-for-vehicle-know-its-benefits-for-car-and-bike-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zero Dep Cover: गाड़ी का इंश्योरेंस करवाते समय क्यों जरूरी है यह कवर? जानिए इसके फायदे और महत्वपूर्ण बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Zero Dep Cover: गाड़ी का इंश्योरेंस करवाते समय क्यों जरूरी है यह कवर? जानिए इसके फायदे और महत्वपूर्ण बातें
Thu, 26 Dec 2024 05:04 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:04 PM IST
सार
आपको आपनी गाड़ी के लिए Zero Depreciation Insurance कवर क्यों खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं इसके क्या फायदे होते हैं।
विज्ञापन
बड़े काम का है जीरो डेप कवर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपके पास गाड़ी है तो उसे बिना इंश्योरेंस के नहीं चलाया जा सकता। आमतौर पर, इंश्योरेंस कंपनी गाड़ी की उम्र और उसकी मार्केट वैल्यू के आधार पर आपको इंश्योरेंस की राशि देती है। जैसे-जैसे गाड़ी पुरानी होती जाती है, उसकी वैल्यू (मूल्य) में कमी आती है। इस स्थिति में, इंश्योरेंस कंपनी आपको गाड़ी के नुकसान पर कम राशि देती है, जिससे आपको नुकसान का पूरा मुआवजा नहीं मिलता। लेकिन, अगर आप अपनी गाड़ी की इंश्योरेंस पाॅलिसी में Zero Dep Cover (जीरो डिप्रीसिएशन कवर) को जोड़ते हैं, तो यह गाड़ी की इंश्योर्ड राशि में कटौती को रोक सकता है और आपके लिए कई फायदे ला सकता है।
Zero Dep Cover क्या है?
दरअसल, Zero Depreciation Insurance कवर को आम बोलचाल की भाष में Zero Dep कवर भी कहा जाता है। यह एक अतिरिक्त कवर है जो इंश्योरेंस खरीदने के दौरान ऐड-ऑन के तौर पर बेसिक इंश्योरेंस पाॅलिसी में जोड़ा जाता है। यह किसी भी तरह के वाहन के लिए उपलब्ध होता है। आमतौर पर, जब आप कार का इंश्योरेंस करवाते हैं, तो बीमीत राशि को कंपनी द्वारा साल दर साल कम कर दिया जाता है। लेकिन Zero Dep Cover के साथ, इंश्योरेंस कंपनी किसी भी नुकसान के मामले में पूरी राशि का भुगतान करती है, जिसमें गाड़ी के पार्ट्स की कीमत भी शामिल होती है।
इस कवर के साथ, गाड़ी के किसी भी हिस्से को होने वाले नुकसान का पूरा मुआवजा आपको मिलता है, बिना किसी कटौती के। उदाहरण के लिए, अगर आपकी गाड़ी का इंजन, बम्पर, विंडशील्ड, या कोई अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स नुकसान का शिकार होते हैं, तो बीमा कंपनी उसकी रिपेयर और रिप्लेसमेंट की पूरी कीमत देती है।
विज्ञापन
Zero Dep Cover के फायदे
1. बीमा राशि में कोई कटौती नहीं: सामान्य बीमा पॉलिसी में गाड़ी के पुराने होने पर बीमा राशि में कटौती होती है, लेकिन Zero Dep Cover में यह कटौती नहीं होती। इसका मतलब है कि हादसे के बाद आपकी गाड़ी का सही मूल्य मिलेगा, चाहे वह नई हो या पुरानी।
2. गाड़ी के पार्ट्स की पूरी कीमत: अगर आपकी गाड़ी के पार्ट्स को नुकसान होता है, तो Zero Dep Cover आपको इन पार्ट्स के रिप्लेसमेंट की पूरी कीमत प्रदान करता है। सामान्य पॉलिसी में यह कवर नहीं होता।
3. नई कार के लिए एक बेहतरीन विकल्प: यदि आपने अभी हाल ही में नई कार खरीदी है, तो Zero Dep Cover को पॉलिसी में जोड़ना एक स्मार्ट निर्णय हो सकता है, क्योंकि नई गाड़ी के नुकसान में पूरा मुआवजा मिलेगा।
4. महंगी लग्जरी गाड़ियों के लिए जरूरी: अगर आपके पास महंगी लग्जरी कार है, तो Zero Dep Cover आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि लग्जरी गाड़ियों के पार्ट्स महंगे होते हैं और उनकी रिपेयरिंग के लिए ज्यादा खर्च होता है।
5. नए ड्राइवर्स के लिए सुरक्षित: यदि आपने हाल ही में ड्राइविंग सीखना शुरू किया है, तो Zero Dep Cover आपको सुरक्षा प्रदान करता है, क्योंकि नए ड्राइवरों से अक्सर मामूली दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिनमें गाड़ी के पार्ट्स को नुकसान हो सकता है।