{"_id":"676d6e86cfaf741d5906a090","slug":"you-can-be-challaned-even-after-wearing-helmet-know-why-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helmet Challan: चाहे पहना हो कितना भी महंगा हेलमेट फिर भी कट जाएगा चालान, जानिए क्यों","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Helmet Challan: चाहे पहना हो कितना भी महंगा हेलमेट फिर भी कट जाएगा चालान, जानिए क्यों
Thu, 26 Dec 2024 08:27 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:27 PM IST
सार
अगर आपने हेलमेट पहना है और लगता है कि आपका चालान नहीं कटेगा तो ऐसा नहीं है। हेलमेट पहनने के बावजूद भी कुछ गलतियों के कारण आपका चालान कट सकता है।
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल बाइक या स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट पहनना अनिवार्य हो चुका है। अगर आपने हेलमेट पहना है और लगता है कि आपका चालान नहीं कटेगा तो ऐसा नहीं है। हेलमेट पहनने के बावजूद भी कुछ गलतियों के कारण आपका चालान कट सकता है। इसके पीछे वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक ऐसी छोटी सी गलती है, जिसके कारण हेलमेट पहने होने के बावजूद चालान कट सकता है। यह गलती कई लोग बार-बार करते हैं, और ट्रैफिक पुलिस या फिर सड़क पर लगे कैमरे की नजर में आ जाने पर चालान कट जाता है।
क्या गलती करते हैं लोग?
जब आप हेलमेट पहनते हैं तो उसके स्ट्रैप को सही से बंद करना जरूरी है। कई लोग केवल हेलमेट पहन लेते हैं लेकिन स्ट्रैप नहीं लगाते। कई बार कहीं निकलने की जल्दबाजी में भी लोग स्ट्रैप लगाना भूल जाते हैं। ऐसे में उनका हेलमेट स्ट्रैप खुला ही रह जाता है। ऐसे लोगों की घरपकड़ होने पर पुलिस उनका चालान काट सकती है।
विज्ञापन
हेलमेट स्ट्रैप न लगाने पर कितना कटता है चालान
अगर आपने हेलमेट तो पहन लिया लेकिन स्ट्रैप नहीं बांधा, तो यह मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 194D के तहत उल्लंघन माना जाता है। पहली बार गलती करने पर 1000 रुपये का चालान कट सकता है। अगर आपने इस गलती को बार-बार किया तो आपको अगले बार भी 1000 रुपये का चालान देना होगा।
स्ट्रैप न लगाने से क्या हो सकता है नुकसान?
यह ट्रैफिक नियम सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया है। हेलमेट का असल काम आपके सिर और चेहरे की सुरक्षा करना होता है। लेकिन अगर आप हेलमेट का स्ट्रैप नहीं बांधते हैं, तो यह आपकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। मान लीजिए, आप राइड कर रहे हैं और अचानक से एक्सीडेंट हो जाता है, तो आपके सिर से हेलमेट निकल सकता है, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। हेलमेट बिना स्ट्रैप के सिर से बाहर निकल जाता है और सुरक्षा का उद्देश्य ही पूरा नहीं होता है। इसलिए हलमेट पहनने के बाद स्ट्रैप लगाना न भूलें।