फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yezdi Brand Ownership Settled Karnataka High Court Grants Trademark Rights to Classic Legends

Yezdi: हाईकोर्ट का फैसला- बोमन ईरानी और क्लासिक लीजेंड्स को येज्दी ट्रेडमार्क का वैध अधिकार

Mon, 01 Dec 2025 07:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

हाईकोर्ट के इस फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि येज्दी की विरासत अब क्लासिक लीजेंड्स और बोमन ईरानी के पास सुरक्षित है। यह निर्णय भारतीय मोटरसाइकिल उद्योग और ऐतिहासिक ब्रांडों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता है।

विज्ञापन
Yezdi Brand Ownership Settled Karnataka High Court Grants Trademark Rights to Classic Legends
Boman Irani co-founder of Classic Legends - फोटो : X/@jawamotorcycles

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) के सह-संस्थापक बोमन आर. ईरानी के पास Yezdi (येज्दी) ट्रेडमार्क का वैध और कानूनी अधिकार है। यह फैसला 2022 के सिंगल जज के आदेश को रद्द करता है, जिसमें ट्रेडमार्क के मालिकाना हक को Ideal Jawa India Pvt Ltd (आइडियल जावा इंडिया प्रा. लि.) के पास माना गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Challan Discount: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की 'छूट प्रणाली' पर उठाए सवाल, कहा- ट्रैफिक चालान पर छूट से कानून का डर कम होता है
विज्ञापन

आइडियल जावा की लापरवाही: 30 साल से न उपयोग, न रिन्यूअल
हाईकोर्ट ने कहा कि आइडियल जावा ने 1996 में येज्दी मोटरसाइकिलों का उत्पादन बंद कर दिया था और उसके बाद न तो ट्रेडमार्क का इस्तेमाल किया और न ही उसे रिन्यू कराया। 2007 से 2013 के बीच ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया, फिर भी न कंपनी और न ही ऑफिशियल लिक्विडेटर ने इसे बचाने का कोई प्रयास किया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि यह "ट्रेडमार्क के पूर्ण त्याग" को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz G-Wagen: पीने के पानी से कार धोने पर मर्सिडीज जी-वैगन मालिक पर ₹10,000 का जुर्माना, जानें डिटेल्स

गुडविल भी खत्म, ट्रेडमार्क का कोई दावा नहीं बचा
कोर्ट ने कहा कि तीन दशक तक व्यापार न होना, रिन्यूअल न होना, ब्रांड का इस्तेमाल न करना और फिर इसे किसी भी एसेट सेल में शामिल न करना। इन सभी कारणों से येज्दी ब्रांड की गुडविल खत्म हो चुकी थी। इसलिए अब आइडियल जावा या लिक्विडेटर किसी अधिकार का दावा नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें - Road Accident: कार हादसे में लोकप्रिय इंफ्लुएंसर 'बाइकर गर्ल' करेन सोफिया रामिरेज की मौत, सड़क पर इस गलती से गई जान!
विज्ञापन

सिंगल जज के 2022 वाले आदेश को पलटा
पहले के आदेश में बोमन ईरानी, क्लासिक लीजेंड्स और अन्य को येज्दी नाम इस्तेमाल करने से रोका गया था। डिवीजन बेंच ने इस आदेश को रद्द करते हुए कहा कि आइडियल जावा के बकाया कर्ज का येज्दी ट्रेडमार्क से कोई संबंध नहीं है। और लिक्विडेटर इसे आधार बनाकर ट्रेडमार्क पर दावा नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें - Car Headlights: चमकदार हेडलाइट्स से बढ़ती परेशानी, क्यों रात में गाड़ी चलाना हो रहा है मुश्किल भरा

बोमन ईरानी ने जताई खुशी
फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की आधिकारिक मान्यता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने नवाचार और वैध तरीकों से येज्दी ब्रांड को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को समर्थन दिया है। 

यह भी पढ़ें - Tyre Black Colour: गाड़ियों के टायर काले क्यों होते हैं? जानें सुरक्षा, मजबूती और लंबे समय तक चलने का विज्ञान

येज्दी ब्रांड की विरासत और पुनर्जन्म की कहानी
1969 में जब जावा मोटरसाइकिलों का मूल लाइसेंसिंग समझौता खत्म हुआ, तब बोमन ईरानी के पिता ने अपने हाथों से येज्दी इंसिग्निया बनाया था। आइडियल जावा ने 1996 में उत्पादन बंद किया और 2001 में कंपनी का लिक्विडेशन हुआ।

इसके बाद बोमन ईरानी ने 2013-14 में कानूनी रूप से ट्रेडमार्क हासिल किया और 2015 में महिंद्रा ग्रुप और अनुपम थरेजा के साथ मिलकर क्लासिक लीजेंड्स की स्थापना की। कंपनी ने 2022 में तीन नई येज्दी मोटरसाइकिलों के साथ ब्रांड को पुनर्जीवित किया।

यह भी पढ़ें - Second-Hand Car: सेकेंड-हैंड कार खरीद रहे हैं? नुकसान से बचाना है तो इन जरूरी बातों पर दें ध्यान 

यह भी पढ़ें - CAFE: छोटी कारों के लिए प्रस्तावित छूट पर कई वाहन निर्माताओं की आपत्ति, सिर्फ मारुति सुजुकी को फायदा पहुंचने की आशंका 


यह भी पढ़ें - EV Two-Wheelers: नवंबर में ईवी बाजार में बड़ा फेरबदल, जानें बिक्री में कौन सा इलेक्ट्रिक दोपहिया रहा किससे आगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed