फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender Automobile 2022: साल 2022 रहा दो पहिया वाहनों के लिए बेहतरीन, जानें नवंबर तक हुई कितनी बिक्री

Mon, 19 Dec 2022 02:25 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 19 Dec 2022 02:25 PM IST
सार

देश में ऑटो सेक्टर लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है। इसमें दो पहिया वाहनों का बड़ा योगदान है। साल 2022 में भी लोगों ने जमकर स्कूटर और बाइक्स को खरीदा है।  

विज्ञापन
year 2022 was very good for two wheelers, over 1.39 crore unit sales till November
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लगातार दो पहिया वाहनों की मांग में इजाफा हो रहा है। साल 2022 भी दो पहिया वाहन निर्माताओं के लिए बेहतरीन साबित हुआ। साल 2021 के मुकाबले इस साल जनवरी से नवंबर तक ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं साल 2020 और 2021 के मुकाबले इस साल कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

फाडा ने दी जानकारी

year 2022 was very good for two wheelers, over 1.39 crore unit sales till November
2022 TVS Raider - फोटो : TVS Motor Company

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के जनवरी महीने से नवंबर महीने तक देश में दो पहिया वाहनों की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इस साल फेस्टिव सीजन अक्तूबर और इसके बाद नवंबर में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। फाडा ने यह जानकारी परिवहन की वेबसाइट से ली है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

2022 में हुई कितनी बिक्री

year 2022 was very good for two wheelers, over 1.39 crore unit sales till November
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आंकड़ों की बात की जाए तो फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनवरी से लेकर नवंबर तक देश में कुल 1,18,48,409 दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई। जनवरी 2022 में 10,93,022 यूनिट्स की बिक्री हुई। फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 10,46,733 का रहा। मार्च में 12,26,602, अप्रैल में 12,69,402, मई में 13,01,587, जून में 11,72,100, जुलाई में 10,92,851, अगस्त में 11,51,700, सितंबर में 10,71,739, अक्तूबर में 17,12,656 और नवंबर 2022 में 18,49,772 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि साल 2021 में कुल 9480037 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की ही बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

शामिल नहीं हैं ये राज्य

year 2022 was very good for two wheelers, over 1.39 crore unit sales till November
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

परिवहन की ओर से फाडा को मिली जानकारी में देश के तीन राज्यों के वाहनों की बिक्री की जानकारी शामिल नहीं है। इन राज्यों में लक्ष्यद्वीप, हैदराबाद और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

कैसा होगा अगला साल

year 2022 was very good for two wheelers, over 1.39 crore unit sales till November
रॉयल एनफील्ड - फोटो : royal enfield
साल 2023 ऑटो जगत के लिए कई बदलाव लाने जा रहा है। इनमें सबसे बड़ा बदलाव नए उत्सर्जन नियमों का होगा। एक अप्रैल 2023 से देश में बीएस6 का दूसरा चरण लागू हो जाएगा। जिसके बाद सभी वाहन निर्माताओं को ध्यान रखना होगा और उसी के मुताबिक नए वाहनों को बनाया जाएगा। जिसके लिए कुछ कंपनियों को अपने उत्पादों को अपडेट करना होगा जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही सभी कंपनियों के सामने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बढ़ती मौजूदगी के बीच अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की चुनौती भी होगी।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed