फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha Upcoming Electric Scooter Leaked Patent, Ray ZR Design Revealed

Yamaha EV: यामाहा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का पेटेंट लीक, जानें Ray ZR जैसा लुक और स्वैपेबल बैटरी में क्या है ख

Wed, 22 Jul 2026 05:54 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 22 Jul 2026 05:54 PM IST
सार

Yamaha EV: देश में ईवी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और अब इस रेस में यमाहा की एंट्री की चर्चाएं भी तेज हो चुकी हैं। हाल ही में सामने आई पेटेंट फाइलिंग से कंपनी की आने वाली ईवी की पहली झलक दिखी है। आइए जानते हैं कि यह फाइलिंग आखिर क्या संकेत दे रही है। 
 

विज्ञापन
Yamaha Upcoming Electric Scooter Leaked  Patent, Ray ZR Design Revealed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Yamaha Electric Scooter: यमाहा अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तेजी से काम कर रही है, जिसकी जानकारी हाल ही में एक पेटेंट फाइलिंग के जरिए सामने आई है। इसमें देखने को मिला है कि यह नया ईवी काफी हद तक कंपनी के रे जेडआर स्कूटर से प्रेरित है और इसमें स्वैपेबल बैटरी स्वैपेबल (रिमूवेबल) बैटरी तकनीक दी जा सकती है, लेकिन क्या यह पेटेंट जल्द ही भारतीय सड़कों पर एंट्री लेगा, या फिर ग्राहकों को अभी और इंतजार करना होगा? आइए जानते हैं इस नए लीक डिजाइन से जुड़ी हर एक बात विस्तार से...
विज्ञापन


पेटेंट इमेज में दिखा Ray ZR जैसा डिजाइन
लोगों को सबसे ज्यादा जो आकर्षित कर रही है, वो इसकी डिजाइन है। इसका ओवरऑल सिल्हूट, फ्रंट एप्रन और साइड पैनल्स काफी हद तक Yamaha Ray ZR से मिलते-जुलते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इसके नीचे का प्लेटफॉर्म पूरी तरह नया है और इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से तैयार किया गया है। फ्लोरबोर्ड और सीट के नीचे के हिस्से में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि इलेक्ट्रिक सिस्टम को बेहतर तरीके से जगह मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैक्टिकल डिजाइन पर दिया गया है जोर
इतना ही नहीं पेटेंट से यह भी संकेत मिलता है कि यमाहा ने इस स्कूटर में आकर्षक लेकिन उपयोगी डिजाइन अपनाने की कोशिश की है। कंपनी ऐसे ग्राहकों पर फोकस कर रही है, जो पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक मॉडल की ओर शिफ्ट होना चाहते हैं। इस वजह से डिजाइन को ज्यादा परिचित रखा गया है, ताकि मौजूदा Yamaha ग्राहकों के लिए बदलाव आसान हो।

स्वैपेबल बैटरी सिस्टम हो सकता है सबसे आकर्षण
इस पेटेंट की सबसे खास बात रिमूवेबल यानी स्वॅपैबल है। पेटेंट इमेज से संकेत मिलता है कि स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी की बजाय निकाली जा सकने वाली बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर प्रोडक्शन मॉडल में भी यही तकनीक मिलती है, तो यूजर चार्जिंग का इंतजार किए बिना बैटरी बदलकर तुरंत सफर जारी रख सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिनके पास घर पर चार्जिंग की सुविधा नहीं है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस पर अभी सस्पेंस
फिलहाल यमाहा ने बैटरी क्षमता, चार्जिंग टाइम, रेंज, मोटर आउटपुट या टॉप स्पीड जैसी किसी भी तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। यानी अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह स्कूटर किस सेगमेंट में आएगी या कितनी दूरी तय कर सकेगी।

क्या भारत में होगी लॉन्च?
  • कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च टाइमलाइन या आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सिर्फ पेटेंट फाइलिंग के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि मॉडल जल्द बाजार में आएगा, क्योंकि कई कंपनियां प्रोडक्ट लॉन्च से काफी पहले डिजाइन पेटेंट करा देती हैं।
  • हालांकि लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सामने आई पेटेंट इमेज यह जरूर संकेत देती है कि यमाहा ग्लोबल मार्केट के लिए नई इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित कर रही है।
  • भारत दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर बाजारों में शामिल है, इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी की EV रणनीति में भारतीय बाजार की अहम भूमिका हो सकती है। आने वाले समय में टेस्टिंग और डेवलपमेंट के साथ इस स्कूटर से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed