{"_id":"61adfcae0c794e1d2763f2c0","slug":"yamaha-motor-india-launches-aerox-155-scooter-in-new-metallic-black-variant-colour-new-yamaha-aerox-155-metallic-black-colour-model","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamaha Aerox 155: यामाहा ने एयरोक्स स्कूटर को नए मैटेलिक ब्लैक वैरिएंट में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha Aerox 155: यामाहा ने एयरोक्स स्कूटर को नए मैटेलिक ब्लैक वैरिएंट में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Mon, 06 Dec 2021 05:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:36 PM IST
सार
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने सोमवार को Aerox 155 स्कूटर को नए मैटेलिक ब्लैक वैरिएंट में लॉन्च करने का एलान किया।
विज्ञापन
Yamaha Aerox 155 Black
- फोटो : Yamaha Motor India
विस्तार
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने सोमवार को Aerox 155 स्कूटर को नए मैटेलिक ब्लैक वैरिएंट में लॉन्च करने का एलान किया। इस नए रंग के साथ, Aerox 155 स्कूटर अब MotoGP एडिशन, रेसिंग ब्लू और ग्रे वर्मिलियन सहित कुल चार रंग विकल्पों में उपलब्ध है। नए मैटेलिक ब्लैक वैरिएंट की कीमत अन्य ट्रिम्स के जितनी ही है।
Yamaha Aerox 155 के मैटेलिक ब्लैक कलर वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,29,000 रुपये है। इसे दिसंबर 2021 से भारत के सभी Yamaha Blue Square शोरूम में उपलब्ध कराया जाएगा।
इंजन, पावर और ट्रांसमिशन
कलर स्कीम अपडेट के अलावा, स्कूटर में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन (वीवीए) से लैस उसी 155 cc ब्लू कोर इंजन से पावर जेनेरट करना जारी रखता है। यह एक लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व मोटर है जो एक CVT ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह इंजन 8,000 rpm पर 15 PS का अधिकतम पावर आउटपुट देती है और 6,500 rpm पर 13.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
कंपनी ने इसे साइलेंट इंजन स्टार्ट के लिए एक स्मार्ट मोटर जेनरेटर सिस्टम भी दिया है। इसके अलावा, इसके ओवरऑल फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम भी मिलता है।

फीचर्स
Yamaha Aerox 155 Black
- फोटो : Yamaha Motor India
स्कूटर के कुछ प्रमुख फीचर्स में एलईडी हेडलाइट्स और 12 कॉम्पैक्ट एलईडी के साथ एक टेल लाइट, एक सिंगल-चैनल ABS, 5.8-इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, 14-इंच व्हील्स के साथ 140mm रियर टायर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला यामाहा मोटरसाइकिल Y-कनेक्ट एप, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, 24.5-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और एक बाहरी ईंधन ढक्कन शामिल हैं। स्कूटर का कर्ब वेट 126 किलोग्राम है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Yamaha Aerox 155 में फ्लैट फ्लोरबोर्ड के साथ पारंपरिक स्टेप-थ्रू निर्माण के बजाय अंडरबोन डिजाइन है। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ 230mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं। मैक्सी-स्कूटर 14-इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स पर चलता है।