फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   xiaomi electric scooter Xiaomi launches two inexpensive electric scooters

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने लॉन्च किए दो स्कूटर, कीमत भी है बेहद कम

Sun, 29 Mar 2020 06:13 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
xiaomi electric scooter Xiaomi launches two inexpensive electric scooters
Xiaomi Scooter - फोटो : Social Media
जानी मानी फोन कंपनी Xiaomi अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपना हाथ आजमाने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी 2 नए स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लेकर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इन स्कूटरों को शाओमी की सहयोगी कंपनी  70mai ने बाजार में उतारा है। कंपनी ने 70mai A1 और 70mai A1 Pro स्कूटर लॉन्च किए हैं। बता दें कि शाओमी कंपनी सस्ते स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। क्या हैं इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत और फीचर्स, आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अभी इन स्कूटरों को चीन में लॉन्च किया गया है। A1 स्कूटर की शुरुआती कीमत 2999 चीनी युआन यानी लगभग 32 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं दूसरे स्कूटर A1 Pro की कीमत 3999 युआन यानी लगभग 42 हजार रुपये है। यह वजन के मामले में बेहद कम हैं। इनका वजन 55 किलोग्राम है। यह  XiaoAI स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट से लैस हैं। दोनों का डिजाइन एक जैसा है जबकि इनके फीचर्स काफी अलग हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाओमी स्कूटर में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वहीं स्कूटर में 14 इंच के वैक्युम टायर भी दिए गए हैं। शाओमी के इन दोनों स्कूटर में 6.86 इंच की स्मार्ट सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन है। इसे XiaoAI स्मार्ट वॉइस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है। इस स्क्रीन में क्रूजिंग स्पीड, रियल-टाइम में बैटरी पावर, बिल्ट-इन म्यूजिक, रेडियो ऐप, कॉल रिमाइंडर और नेविगेशन जैसी जानकारियां भी मिलती हैं। स्कूटर्स का ग्राउंड क्लियरेंस 160 एमएम है। 
विज्ञापन

यह स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेंगे। कंपनी ने कहा है कि A1 स्कूटर एक बार पूरा चार्ज होने पर 60 किलोमीटर तक चलेगा। वहीं A1 Pro एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed