फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   worlds top 10 slowest cities including three Indian cities at the top

ट्रैफिक से बेहाल दुनिया: सबसे स्लो शहरों में भारत के तीन शहर भी शामिल, हर साल बर्बाद हो रहे 150 घंटे

Mon, 28 Jul 2025 02:53 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 02:53 PM IST
सार

World's Top 10 Slowest Cities: ट्रैफिक की समस्या केवल भारत के शहरों में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई बड़े शहर इससे परेशान हैं। प्राइवेट वाहनों की बढ़ती संख्या, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी और सड़कों की खराब प्लानिंग इसकी कुछ बड़ी वजहें हैं।

विज्ञापन
worlds top 10 slowest cities including three Indian cities at the top
ट्रैफिक जाम - फोटो : AI

विस्तार

सड़कों पर जाम के वजह से लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है, साथ में प्रोडक्टिविटी पर भी बुरा असर पड़ता है। हाल ही में टॉम-टॉम ट्रैफिक इंडेक्स ने दुनिया के सबसे व्यस्त सड़कों पर रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 60 करोड़ कनेक्टेड डिवाइस की मदद से व्यस्त सड़कों पर डेटा इकट्ठा किया गया है। इस शहरों में लोगों को 10 किलोमीटर का सफर तय करने में सबसे अधिक समय लगता है। इनमें कुछ भारतीय शहर भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो दुनिया के 10 शहर।
विज्ञापन

worlds top 10 slowest cities including three Indian cities at the top
Traffic Jam - फोटो : Adobe Stock
10. डबलिन, आयरलैंड
डबलिन सबसे स्लो ट्रैफिर वाले शहरों में 10वें नंबर पर है। यहां के लोग साल में 155 घंटे ट्रैफिक में बर्बाद कर देते हैं। यहां 10Km का सफर तय करने में  32 मिनट 45 सेकंड का समय लगता है।

9. त्रुजिलो, पेरू
अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए लोकप्रिय इस देश का त्रुजिलो शहर भी धीमे ट्रैफिक से जूझ रहा है। यहां साल में लोगों के 102 घंटे ट्रैफिक में बर्बाद होते हैं। इस शहर के लोग 10Km का सफर 32 मिनट 56 सेकंड में तय कर पाते हैं।

8. डावाओ सिटी, फिलीपींस
तेजी से होते शहरीकरण के कारण डावाओ में सड़कें ट्रैफिक संभालने में असमर्थ हो चुकी हैं। यहां ट्रैफिक के चलते सालाना समय की बर्बादी 136 घंटे है। वहीं, 10 Km का सफर तय करने में औसतन 32 मिनट 59 सेकंड लगते हैं।

7. लीमा, पेरू
त्रुजिलो की तरह पेरू का लीमा शहर भी दुनिया के सबसे बुरे ट्रैफिक सिस्टम्स से त्रस्त है। यहां ट्रैफिक में फंसकर लोग साल में 155 घंटे बर्बाद कर देते हैं। शहर में 10 Km का सफर तय करने में 33 मिनट 12 सेकंड का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

worlds top 10 slowest cities including three Indian cities at the top
ट्रैफिक जाम से घंटो होते हैं बर्बाद - फोटो : FREEPIK
6. क्योटो, जापान
यह जापानी शहर अपनी पारंपरिक सड़कों और टूरिस्ट भीड़ की वजह से काफी धीमा है। लोगों को 10 Km का सफर तय करने में औसतन 33 मिनट 16 सेकंड का समय लगता है, जबकि ट्रैफिक के चलते लोगों का सालभर में 95 घंटे का समय बर्बाद हो जाता है।

5. लंदन, यूनाइटेड किंगडम
लंदन यूरोप का सबसे धीमा शहर है, जहां शहर के केंद्र में जाम की समस्या सबसे गंभीर है। यहां औसत यात्रा समय 33 मिनट 17 सेकंड है, जबकि ट्रैफिक के चलते सालाना 113 घंटे बर्बाद होते हैं।

4. पुणे, भारत
स्लो ट्रैफिक के मामले में दुनिया का चौथा शहर पुणे है। यहां साल में औसतन 108 घंटे ट्रैफिक के चलते खराब हो जाते हैं। वहीं, पुणे की सड़कों पर गाड़ी लेकर निकलने वाले लोगों को 10 Km जाने में 33 मिनट 22 सेकंड लग जाते हैं।

3. बेंगलुरु, भारत
भारत का टेक हब बेंगलुरु ट्रैफिक के चलते हमेशा सुर्खियों में रहता है। ट्रैफिक के मामले में यह दुनिया का तीसरा सबसे धीमा शहर है। यह शहर तेजी से बढ़ती आबादी और विकास के कारण ट्रैफिक जाम का शिकार बना हुआ है। यहां लोग सालाना 117 घंटे ट्रैफिक में फंसकर बर्बाद कर देते हैं, वहीं 10 Km का सफर तय करने में औसत 34 मिनट 10 सेकंड लग जाते हैं।

2. कोलकाता, भारत
पश्चिम बंगाल का शहर कोलकाता भी पुरानी सड़कों और तंग गलियों की वजह से बेहाल है, खासकर शहर के सेंट्रल हिस्सों में ट्रैफिक की स्थिती और भी खराब है। यहां लोग ट्रैफिक में 110 घंटे बर्बाद कर देते हैं। वहीं, लोगों को 10 किलोमीटर जाने में 34 मिनट 33 सकेंड का समय लग जाता है।

1. बैरेंक्विला, कोलंबिया
कोलंबिया का बैरेंक्विला शहर दुनिया के सबसे धीमे शहरों में पहले नंबर पर है। यहां सिर्फ 10 KM का सफर तय करने में 36 मिनट से ज्यादा लगते हैं। वहीं, यहां 10 Km का औसत यात्रा समय 36 मिनट 6 सेकंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed