फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   World War II era Willys Jeep to be auctioned in NEC Classic Motor show sale 2023

Willys Jeep: द्वितीय विश्व युद्ध के दौर की यह आइकॉनिक विलीज जीप आपकी हो सकती है, जानें कैसे

Sat, 21 Oct 2023 04:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
World War II era Willys Jeep to be auctioned in NEC Classic Motor show sale 2023
World War II era Willys Jeep - फोटो : For Reference Only
80 साल पुरानी Willys Jeep (विलीज जीप), जो एक आइकॉनिक 4X4 यूटिलिटी व्हीकल है और जो द्वितीय विश्व युद्ध के प्रतीकों में से एक बन गई थी, उसे नीलामी के लिए रखा गया है। कोई भी व्यक्ति अतीत की गवाह बने इस मॉडल को अपना बना सकता है। इसके लिए उसे 22 लाख रुपये से ज्यादा की बोली लगानी होगी। जीप के इस मॉडल को हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों, जैसे सेविंग प्राइवेट रयान, बैंड ऑफ ब्रदर्स और पेनीवर्थ में भी इस्तेमाल किया गया है। इस समय इस गाड़ी की ओनरशिप टीएलओ फिल्म सर्विसेज नाम की एक फिल्म कंपनी के पास है। खरीदार को इस आइकॉनिक मॉडल को घर ले जाने के लिए टैक्स के तौर पर कुछ अतिरिक्त भुगतान भी करना होगा।
विज्ञापन


इस दिन होगी नीलामी
80 साल पुरानी विलीज जीप 11 नवंबर को इंग्लैंड में आगामी एनईसी क्लासिक मोटर शो सेल में बेची जाएगी। इस दिन को संयुक्त राज्य अमेरिका में वेटरन्स डे और यूनाइटेड किंगडम में विश्व युद्ध I के अंत के स्मरण दिवस के रूप में भी याद किया जाता है। 1944 विलीज जीप मॉडल तब प्रसिद्ध हुआ जब द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने इसे अपने टोही वाहन के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला लिया। इस पर ब्राउनिंग मशीन गन फिट की गई थी।
विज्ञापन


इंजन पावर, स्पीड और साइज
बिक्री के लिए उपलब्ध इस विलीज जीप में 134.2 क्यूबिक इंच विलीज ओवरलैंड एमबी चार-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसे विलीज गो डेविल इंजन के नाम से भी जाना जाता है। यह इंजन 60 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और इसे 3-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। गाड़ी की टॉप स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। वाहन की लंबाई लगभग 3.36 मीटर, चौड़ाई 1.58 मीटर और ऊंचाई लगभग 1.77 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की हिस्ट्री
इस खास विली जीप मॉडल को पहली बार 1977 में यूनाइटेड किंगडम में रजिस्टर किया गया था। 1996 में फिल्म कंपनी द्वारा इसे खरीदने से पहले इसके तीन मालिक रह चुके हैं। लेफ्ट-हैंड ड्राइव वाली यह जीप ऑलिव ग्रीन मिलिट्री कलर में आती थी, जिसमें प्रतिष्ठित जीप का ट्रेडमार्क स्लॉटेड रेडिएटर ग्रिल था। इसको इस साल की शुरुआत में नया फेसलिस्ट लुक दिया गया था। मॉडल के अनुकूल नए इंजन के साथ इस बदलाव पर फिल्म कंपनी को करीब 5 लाख रुपये का खर्च आया। यह अब तक 40,000 किलोमीटर चल चुकी है और कहा जाता है कि यह अच्छी कंडीशन में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed