Viral Video: ड्राइविंग टेस्ट में आंटी ने पैरों से घसीट कर चलाई स्कूटी, वीडियो हुआ वायरल
Woman Fails Scooter Driving Test: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्कूटी पर ड्राइविंग टेस्ट देती दिख रही है। लेकिन महिला के स्कूटी चलाने के तरीके को देखकर लोग कह रहे हैं कि उसे लाइसेंस मिलने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैरों से घसीटकर चलाई स्कूटी
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक पर कई लोग ड्राइविंग टेस्ट दे रहे हैं, उनमें से स्कूटी सवार महिला भी है जो ट्रैक पर स्कूटी चलाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उनके राइडिंग के तरीके को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें स्कूटी चलाना बिल्कुल भी नहीं आता है। वीडियो में महिला लड़खड़ाती हुई स्कूटी चला रही है। वह जैसे-तैसे पैरों से आगे बढ़ाने की कोशिश करती है। जिस तरह से वो लाइसेंस के लिए ट्रायल दे रही है, इससे तो जाहिर है कि वह इस टेस्ट में फेल होने वाली है।
यह भी पढ़ें: 100-125cc बाइक्स में क्यों नहीं दिए जाते लिक्विड कूल्ड इंजन? जानिए पूरी वजह
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो को @Dr_MonikaSingh_ नाम की एक्स यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक 9.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं 400 से ज्यादा लोगों ने इसपर अपने रिएक्शन दिए हैं।
वो स्त्री है.. वो कुछ भी कर सकती है 😂
— Dr Monika Singh (@Dr_MonikaSingh_) June 20, 2025
ड्रायविंग लायसेंस के लिए ट्रायल देती पापा की परी ! pic.twitter.com/wkIGArzR4d
"लाइसेंस के जगह मिलेगा पैदल चलने का सर्टिफिकेट"
इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग महिला का मजाक बना रहे हैं तो कुछ लोग महिला की हिम्मत बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कम से कम टेस्ट तो दे रही है लगभग 50% रोड पर बच्चे बिना DL वाले होते हैं। इतना तेज गाडी चलाते हैं दूसरे डर जाते हैं।” वहीं एक महिला ने लिखा, "लाइसेंस धारी पुरुष शराब पी कर गाड़ी चलाते हुए भयानक एक्सीडेंट्स कर रहे हैं।"
यह भी पढ़ें: सड़क पर दिखे पानी तो कभी न करें ये काम, वरना गाड़ी फिसलने से नहीं रोक पाएंगे
एक और महिला यूजर ने लिखा, "मैंने भी ऐसे ही शूरुआत की थी। इससे भी खराब प्रदर्शन था। लोग ऐसे ही मजाक उडाते थे।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "बाद में एक्स्ट्रा 1200 रुपये देकर इन्हें लाइसेंस मिल जाएगा।"