{"_id":"685a4d35fcba898c16048692","slug":"monsoon-driving-tips-how-to-avoid-aquaplaning-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Tips: सड़क पर दिखे पानी तो कभी न करें ये काम, वरना गाड़ी फिसलने से नहीं रोक पाएंगे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Monsoon Tips: सड़क पर दिखे पानी तो कभी न करें ये काम, वरना गाड़ी फिसलने से नहीं रोक पाएंगे
Tue, 24 Jun 2025 12:31 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:31 PM IST
सार
How To Avoid Aquaplaning: मानसून में ड्राइविंग करते समय एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसी ही एक गलती से एक्वाप्लानिंग जैसा खतरनाक हादसा हो सकता है। आइए जानते हैं एक्वाप्लानिंग क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
पानी दिखे तो न करें ये काम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत देता है, वहीं यह सड़क सुरक्षा के लिहाज से कई खतरे भी साथ लाता है। इन्हीं में से एक है एक्वाप्लानिंग। यह एक ऐसी स्थिति होती है जब सड़क पर मौजूद पानी की परत और वाहन के टायर के बीच सीधा संपर्क टूट जाता है। इस स्थिति में वाहन का टायर पानी की परत पर तैरते हुए फिसलने लगता है और चालक वाहन पर नियंत्रण खो देता है। खासकर हाई-स्पीड पर चलने वाले वाहन इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
कब होता एक्वाप्लानिंग?
एक्वाप्लानिंग उस समय होती है जब टायर की ग्रिप पानी से ढंकी सड़क पर काम नहीं करती और वाहन स्लाइड करने लगता है। यह स्थिति खासकर उन सड़कों पर ज्यादा देखने को मिलती है जहां बारिश के कारण पानी जमा हो जाता है या सड़क की सतह असमान होती है। बाइकर्स और हल्के वाहन चालकों के लिए यह और भी खतरनाक हो जाता है क्योंकि इन वाहनों का संतुलन बिगड़ना ज्यादा आसान होता है।

बारिश में कम कर लें स्पीड
- फोटो : AI
एक्वाप्लानिंग से बचने के तरीके
एक्वाप्लानिंग से बचने के लिए सबसे जरूरी है वाहन की स्पीड को कंट्रोल में रखना। एक्वाप्लानिंग अक्सर हाईवे या खुली सड़कों पर होता है जहां गाड़ियां तेज रफ्तार में चलती है। सड़कों से असमान सतह के कारण बीच-बीच में पानी जम जाता है, जिसके वजह से एक्वाप्लानिंग होता है।
इससे बचने के लिए बारिश के दौरान हमेशा धीमी गति से गाड़ी चलाएं और ब्रेक का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करें। इसके अलावा, टायर की क्वालिटी और ग्रिप को समय-समय पर जांचते रहें। पुराने, घिसे हुए टायर एक्वाप्लानिंग के जोखिम को और बढ़ा देते हैं।
यदि वाहन एक्वाप्लानिंग का शिकार हो जाए तो घबराएं नहीं, स्टियरिंग को मजबूती से पकड़ें और धीरे-धीरे एक्सेलेरेटर से पैर हटाएं। अचानक ब्रेक न लगाएं क्योंकि इससे वाहन और ज्यादा फिसल सकता है। जरूरी हो तो लो गियर में गाड़ी को नियंत्रित करें।