{"_id":"653bccf5fa9b87b63a07c7ac","slug":"wireless-charging-in-car-could-damage-apple-iphone-15-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wireless Charging: वायरलेस चार्जिंग से आपके एपल आईफोन 15 को पहुंच सकता है नुकसान, इन कारों में देखी गई समस्या","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Wireless Charging: वायरलेस चार्जिंग से आपके एपल आईफोन 15 को पहुंच सकता है नुकसान, इन कारों में देखी गई समस्या
Fri, 27 Oct 2023 08:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 08:16 PM IST
सार
कारों के अंदर वायरलेस चार्जिंग पैड मास-मार्केट कारों के साथ-साथ लग्जरी कार मॉडल दोनों में एक कॉमन फीचर के तौर पर मिलने लगा है। लेकिन क्या आपकी कार में वायरलेस चार्जर आपके उपकरणों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है?
विज्ञापन
Apple iPhone 15 Wireless charging
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारों के अंदर वायरलेस चार्जिंग पैड मास-मार्केट कारों के साथ-साथ लग्जरी कार मॉडल दोनों में एक कॉमन फीचर के तौर पर मिलने लगा है। बदलते समय के साथ ज्यादा से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स अब बिना तार वाली चार्जिंग को पसंद करते हैं। ऐसे में कार निर्माता भी खरीदारों को लुभाने के लिए ऐसी पेशकश करते रहे हैं। लेकिन क्या आपकी कार में वायरलेस चार्जर आपके उपकरणों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है?
अमेरिका में स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, एपल ने संभावित समस्या के स्रोत की पहचान करने के लिए एक इंटरनल मेमो जारी किया है। जिसके कारण कम से कम दो बीएमडब्ल्यू और एक टोयोटा मॉडल में डिवाइस को वायरलेस तरीके से चार्ज करने पर एपल आईफोन 15 में एनएफसी चिप खराब हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकृत सर्विस प्रोवाइडर को जारी किए गए आंतरिक ज्ञापन से पता चलता है कि iPhone 15 के सभी वर्जन और वैरिएंट्स विशेष बीएमडब्ल्यू और टोयोटा मॉडल में वायरलेस तरीके से चार्ज किए जाने पर एनएफसी चिप नाकामी के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। हालांकि, ये कौन से मॉडल हैं, इसका जिक्र नहीं किया गया है।

iPhone 15 Series
- फोटो : Apple
नए जमाने के स्मार्टफोन के लिए एनएफसी चिप महत्वपूर्ण है और खराबी के कारण मालिक एपल पे सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस मामले पर सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी कुछ पोस्ट किए गए हैं। जिसमें मालिकों ने शिकायत की है कि उन्हें अपना स्मार्टफोन पूरी तरह से बदलना होगा। हालांकि ऐसा दावा किया गया है कि बीएमडब्ल्यू ने इस मामले पर अपने ग्राहकों को चेतावनी जारी की है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि एपल समस्या के समाधान के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम करेगा। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि आखिर यह समस्या पैदा कैसे हुई है।
दिलचस्प बात यह है कि किसी भी एंड्रॉइड यूजर ने इस तरह की समस्याओं की कोई जानकारी साझा नहीं की है। इससे यह प्रभावी रूप से साबित हो सकता है कि समस्या आईफोन के साथ है न कि बीएमडब्ल्यू या टोयोटा मॉडल के साथ। इस बीच, उपकरणों को पावर देने के लिए या तो घर पर चार्ज करने या कार में पारंपरिक केबल और यूएसबी स्लॉट का इस्तेमाल करने का विकल्प हमेशा मौजूद होता है।