Auto News: आखिर क्यों सबसे ज्यादा बिकती है सफेद रंग की कार? दिलचस्प हैं कारण
कार बाजार में कई रंगों की कार मौजूद है। मगर फिर भी सफेद रंग की कार सबसे अधिक बिकती है। इस खबर में जानिए सफेद रंग की कार की बिक्री ज्यादा होने के पीछे क्या कारण हैं। आगे जानिए क्या हैं इसकी वजह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी फाडा वाहनों की बिक्री के आंकड़े पर नजर रखता है। कारों की बिक्री हर महीने थोड़ी बहुत ऊपर-नीचे होती रहती है। ऐसे में एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। आंकड़ों से पता चला है कि देश की सड़कों पर लगभग 40 फीसदी कारों का रंग सफेद है। अगर आप इस आंकड़े को जानकर हैरान हो रहे हैं, क्योंकि बाजार में कई रंगों की गाड़ियां उपलब्ध हैं, तो आपको बता दें कि इसके पीछे लोगों की पसंद काफी पुरानी है। भारत में अधिकतर लोग सफेद रंग की कार को प्राथमिकता देते हैं। आइए आगे जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है।
साफ-सफाई की वजह से
अधिकतर भारतीय सफेद रंग की कारों को अपनी पहली पसंद बनाते हैं। इसके पीछे कई मकसद हैं, सफेद रंग की कार आसानी से साफ हो जाती है। दरअसल, बाकी रंगों की कारों पर लगी गंदगी को साफ करने में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, भारतीय सड़कों पर धूल और गंदगी का ज्यादा होना भी एक बड़ी वजह है।
जलवायु का प्रभाव
ये तो आप जानते ही होंगे कि भारत में गर्मी का सितम ज्यादा रहता है। ऐसे में देश की जलवायु भी एक बड़ा कारण है। साल में अधिकतर समय गर्मी होने के चलते लोग सफेद रंग की कार को प्राथमिकता देते हैं। सफेद रंग की कार गर्मी और तेज धूप को कार के अंदर जाने से रोकती है। इस वजह से कार ज्यादा समय तक ठंडी रहती है।
सांस्कृतिक महत्व
देश में सफेद कारों की अधिक बिक्री के पीछे एक बड़ा कारण सांस्कृतिक महत्व का होना भी है। दरअसल, सफेद रंग शुद्धता और सरलता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा सफेद रंग सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। यही वजह है कि ज्यादतर लोग सफेद रंग की कार को पहली पसंद बनाते हैं।
रिसेल कीमत ज्यादा
बाजार में कई रंगों की गाड़ियां मौजूद हैं, मगर सफेद रंग की कारों की रिसेल कीमत बाकी रंगों की कारों से अधिक होती है। जब भी कोई सफेद रंग की कार को बेचता है तो उसकी कीमत ज्यादा मिलती है। सफेद रंग को ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में इसकी मांग भी अधिक रहती है।