{"_id":"653f29e99095583ceb000b83","slug":"why-does-bike-engine-oil-turn-black-prematurely-know-what-things-to-keep-in-mind-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Care Tips: बाइक का इंजन ऑयल समय से पहले क्यों हो जाता है काला, जानें किन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Care Tips: बाइक का इंजन ऑयल समय से पहले क्यों हो जाता है काला, जानें किन बातों का रखें ध्यान
Tue, 31 Oct 2023 08:39 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 31 Oct 2023 08:39 AM IST
सार
अगर आपकी बाइक में भी इंजन ऑयल समय से पहले ही काला हो जाता है। तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
बाइक का इंजन ऑयल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी इंजन के लिए ऑयल काफी जरूरी होता है। बाइक के इंजन की उम्र को भी इंजन ऑयल से बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी समय से पहले ही काला हो जाता है। तो किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कब काला होता है ऑयल
अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी समय से पहले काला हो जाता है तो इसका सबसे आम कारण क्लच का ज्यादा उपयोग करना हो सकता है। इसके साथ ही इंजन में मौजूद गंदगी और कॉर्बन को साफ करने के कारण भी इंजन ऑयल का रंग समय से पहले काला हो जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
इंजन को हो सकता है नुकसान
समय से पहले ही ऑयल के काला होने के कारण इंजन को नुकसान होता है। वहीं अगर यह जरूरत से ज्यादा काला हो जाए तो इंजन खराब होने का खतरा भी हो सकता है। इंजन ऑयल में जो चिकनाहट होती है, उससे इंजन के हर हिस्से को जरूरी लुब्रिकेशन मिलती है। जिससे इंजन के सभी अंदरूनी पार्ट्स सुरक्षित रहते हैं। लेकिन अगर इंजन ऑयल समय से पहले काला हो जाता है तो इंजन के पार्ट्स को जरूरी लुब्रिकेशन नहीं मिलती। साथ ही इंजन सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कम हो जाती है उम्र
समय पर इंजन ऑयल ना बदलवाने से इंजन ऑयल काला होने लगता है। जिस कारण बाइक के इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है। जरूरी लुब्रिकेशन ना मिलने से इंजन के अंदरूनी पार्ट्स घिसने लगते हैं। इससे वाहन के इंजन की उम्र कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
कंपनी देती है जानकारी
किसी भी बाइक के साथ कंपनी की ओर से मैनुअल को दिया जाता है। इसके साथ ही यह भी बताया जाता है कि बाइक की सर्विस को कब करवाना चाहिए। अगर इसके बाद भी व्यक्ति अपनी लापरवाही के कारण बाइक की सर्विस को समय पर नहीं करवाते तो इंजन में कमी आने के बाद समय और खर्चा दोनों बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
बचत के चक्कर में नुकसान
लोग कुछ पैसे बचाने के चक्कर में समय पर ऑयल नहीं बदलवाते। बचत करना अच्छी बात है लेकिन लापरवाही के कारण इंजन को नुकसान होता है। इसलिए समय पर इंजन ऑयल बदलवाने से आप लंबे समय में पैसों की बचत करते हैं।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर