{"_id":"61b33ea6b05cd01149660bfc","slug":"wholesales-of-passenger-vehicles-declined-by-19-per-cent-in-november-auto-sales-november-2021-siam-sales-data-november-2021-auto-sales-report-november-2021-semiconductor-crisis-in-the-automotive-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: नवंबर में भारत में वाहन बिक्री में भारी गिरावट, सेमिकंडक्टर चिप का संकट बरकरार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: नवंबर में भारत में वाहन बिक्री में भारी गिरावट, सेमिकंडक्टर चिप का संकट बरकरार
Fri, 10 Dec 2021 05:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:18 PM IST
सार
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) (सियाम) ने शुक्रवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में नवंबर में 19 फीसदी की गिरावट आई है। क्योंकि सेमीकंडक्टर्स की कमी से वाहन निर्माण और डीलर पार्टनर को डिलीवरी देने पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Automobile Sector Cars
- फोटो : PTI
विस्तार
वाहन उद्योग संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) (SIAM, सियाम) ने शुक्रवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में नवंबर में 19 फीसदी की गिरावट आई है। क्योंकि सेमीकंडक्टर्स की कमी से वाहन निर्माण और डीलर पार्टनर को डिलीवरी देने पर असर पड़ रहा है। पिछले साल नवंबर में बेची गई 2,64,898 यूनिट्स की तुलना में इस साल यात्री वाहनों की बिक्री 2,15,626 यूनिट्स रही।
हर श्रेणी में गिरावट
सियाम ने यह भी बताया कि दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी पिछले साल नवंबर की 16,00,379 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 34 प्रतिशत की गिरावट आई है और 10,50,616 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले महीने तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी गिरावट आई क्योंकि नवंबर 2020 में 24,071 यूनिट्स की तुलना में कुल डिलीवर की गईं यूनिट्स घटकर 22,471 रह गईं। यह गिरावट लगभग 7 प्रतिशत है।
चिप की कमी का असर
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि सेमिकंडक्टर चिप की कमी के वैश्विक संकट के कारण ऑटो उद्योग पर बुरा असर जारी है। उन्होंने कहा, "त्योहारों के मौसम में, उद्योग अपने नुकसान की भरपाई करने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन नवंबर 2021 के महीने में बिक्री यात्री वाहनों के लिए सात वर्षों में सबसे कम, दोपहिया वाहनों के लिए 11 वर्षों में सबसे कम और तिपहिया वाहनों के लिए 19 वर्षों में सबसे कम थी।"
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के साथ, उद्योग कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है और आपूर्ति श्रृंखला को सुधारने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।
चीन भी चपेट में
सेमीकंडक्टर की कमी ने न सिर्फ घरेलू बाजार को प्रभावित किया है बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजार चीन को भी चपेट में ले लिया है। उद्योग जगत के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नवंबर की बिक्री में 9.1 फीसदी की गिरावट आई है। चाइनीज एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (CAAM) ने बताया कि पिछले महीने देश में करीब 2.52 मिलियन (25 लाख 20 हजार) वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल नवंबर में हुई बिक्री की तुलना में काफी कम है।